भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि जिन हज़ारों छात्रों, नौजवानों की राष्ट्रवादी गूंज को राष्ट्रद्रोही गुनाह बताकर कांग्रेस सरकार ने उनकी हत्या की, यातनाएं दीं और जेल में डाला, आज “आपातकाल” की वर्षगांठ पर कांग्रेसी छलछत्रों का “छात्रों की गूंज, का छलावा”, अपने “पाप पर पर्दा डालने का पाखंड है।”
नक़वी ने एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा “संविधान हत्या दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस को देश भर में घूम कर आपातकाल में अपने ज़ुल्म जुर्म के गुनाहों की माफी मांगने के बजाय सामंती गुरूर सुरूर में चकनाचूर होकर बेशर्मी के साथ जिस “आपातकाल” में हजारों-हजार युवा, छात्रों के खून और अत्याचार से रंगे कांग्रेस के हांथ को लेकर कांग्रेसी छत्रपों का ,छात्रों की गूंज का छलावा ,कांग्रेस के गुनाहों के गटर पर बेशर्मी का शटर लगाने की बेहयाई और बेशर्मी है। “आपातकाल” को सुरक्षाकवच बना कर कांग्रेस की “कांस्टीटूयशन किलिंग की क्रिमिनल करतूत” को पाठ्य पुस्तकों का हिस्सा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपातकाल का जुल्म-जुर्म कांग्रेस की गलती नहीं गुनाह था, यह सनक, सुरूर संविधान और लोकतंत्र की सामंती लिंचिंग के ग़ुरूर से भरपूर थी। आपातकाल के जल्लादी ज़ालिमों का जुल्म-जुर्म हर पीढ़ी को जन्म-जन्मान्तर याद रहना चाहिए। आज 50 वर्षों के बाद भी आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतंत्र पर दिए गए जख़्म ताज़ा हैं, हर संविधान, लोकतंत्र के रक्षक के लिए सबक-संदेश है। लोगों को याद रखना चाहिए कि “कांग्रेस की ज़मीन जरूर बंजर है, लेकिन उसके हाथ में संविधान, लोकतंत्र की हत्या का आज भी खंजर है, सावधानी हटी दुर्घटना घटी।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज़ादी के बाद पहली ग़ैर कांग्रेस सरकार के तीसरे कार्यकाल में निरंतरता के साथ भारत संवैधानिक लोकतंत्र को मज़बूत करता सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गया है। मोदी जी का सुशासन और संवैधानिक प्रतिबद्धता का इंस्टीट्यूट साबित होने से हताश सत्तालोलुप कांग्रेस, हिट एन्ड रन हिस्टीरिया की हुडदंगी हवाबाजी के हुल्लड़ का कुल्लहड़ बनती जा रही है। कांग्रेस की नीति है कि या तो उसके परिवार को पॉवर नहीं तो दूसरो के लिए परेशानी का टावर खड़ा करो, बिना कांग्रेस के रिमोट-सपोर्ट की सरकार ने उसका सामंती सुरूर चकनाचूर कर दिया है।












