राजकोट में एक हिंदू लड़की ने अपने बेवफा प्रेमी के टॉर्चर के बाद आत्महत्या कर ली है, हालांकि, मृतक लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं लेकिन एक सोची समझी साजिश है। परिवार के आक्षेप के आधार पर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
राजकोट में गोंडल चोकड़ी के पास आगमन सिटी फ्लैट से 23 वर्षीय नंदिनी बोसमिया का शव फांसी पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। नंदिनी ने विधर्मी प्रेमी टॉर्चर से तंग आकर यह अंतिम कदम उठाया, ऐसा मैसेज सोशल मीडिया पर डाला था, लेकिन उसके परिवार ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताया है । परिवार ने इस आरोप के साथ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पैनल डॉक्टर के जरिए फोरेंसिक पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी है।
मृतक नंदिनी MR के रूप में नौकरी करती थी
नंदिनी बोसमिया मूल रूप से जेतपुर की थी और पिछले साल नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार भी बनी थी। कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी कर नंदिनी MR के रूप में नौकरी करती थी। उसके परिवार में वह 2 बहनों और 1 भाई में सबसे बड़ी थी। नंदिनी जूनागढ़ में रहती थी। जूनागढ़ में वह असलम हुसैन समा नाम के शख्स के मकान में किराए पर रहती थी, तब वह उसके संपर्क में आई और बाद में प्यार में पड़ गई।
नंदिनी असलम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट करके रहती थी
असलम से प्यार होने पर नंदिनी लिव-इन रिलेशनशिप एग्रीमेंट करके जूनागढ़ से राजकोट रहने आ गई थी। हालांकि उसके इस फैसले का दोनों परिवारों ने विरोध किया था, लेकिन नंदिनी और असलम नहीं माने।
लिव-इन एग्रीमेंट के बाद असलम ने तंग करना शुरू कर दिया
राजकोट में असलम के साथ रहने वाली नंदिनी ने अपने परिवार को कई बार बताया कि प्रेमी असलम उसे अमानवीय तरीके से तंग करता है। पिछले एक महीने से असलम और उसके परिवार की तरफ से किया जाने वाला टॉर्चर असहनीय हो गया था, ऐसा भी नंदिनी ने अपनी बहन को बताया था। हालांकि नंदिनी का परिवार कुछ मदद कर पाता, उससे पहले अचानक नंदिनी की मौत की खबर आ गई।
असलम ने नंदिनी का गर्भाशय निकलवा दिया था
शिकायत में बताया गया है कि असलम ने नंदिनी का गर्भाशय भी निकलवा दिया था। नंदिनी शायद बच्चा चाहती होगी, लेकिन “मुझे बच्चा नहीं चाहिए” ऐसा कहकर असलम ने नंदिनी का गर्भाशय ही निकलवा दिया था। असलम और उसके परिवार के टॉर्चर करने से तंग आकर नंदिनी अकेली रहकर नौकरी कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी का करुण अंत हो गया।
“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: नंदिनी का आखिरी मैसेज
नंदिनी ने आत्महत्या करने से पहले अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर आखिरी शब्द लिखे, “पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”।
नंदिनी ने आखिरी में भेजे मैसेज में यह खुलासा भी हुआ कि असलम ने नंदिनी के सोने-चांदी के सभी गहने भी गिरवी रख दिए थे और नंदिनी की जिंदगी नर्क बना दी थी।
विधर्मी प्रेमी के तंग करने से मानसिक रूप से टूट चुकी नंदिनी ने अंत में मौत को गले लगाया और सोशल मीडिया स्टेटस में आखिरी दिल दहला देने वाले शब्द लिखे।
नंदिनी ने बहन का फोन रिसीव नहीं किया तो जांच में नंदिनी की आत्महत्या की जानकारी मिली
नंदिनी की बहन ने शाम 7:30 बजे उसे फोन किया, लेकिन नंदिनी ने फोन रिसीव नहीं किया तो परिवार वालों ने मुंह बोले भाई रवि को फ्लैट पर जांच करने भेजा, जहां रवि ने हॉल में नंदिनी को फांसी पर लटका हुआ देखा।
नंदिनी ने आत्महत्या की, लेकिन घर का दरवाजा लॉक नहीं था
नंदिनी ने फोन रिसीव नहीं किया तो उसके फ्लैट पर पहुंचे उसके भाई और पिता ने देखा कि फ्लैट का मुख्य दरवाजा लॉक नहीं था, सिर्फ अटकाया हुआ था। पीछे गैलरी का दरवाजा भी खुला था। जिसके चलते नंदिनी के पिता का आरोप है कि असलम ने ही नंदिनी की हत्या कर उसकी लाश को फांसी पर लटका दिया, ताकि हत्या भी आत्महत्या जैसी लगे। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू की है।
पहले से निकाहशुदा है असलम और आपराधिक गतिविधि में भी शामिल
नंदिनी का विधर्मी प्रेमी असलम शादीशुदा होने के बावजूद नंदिनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। नंदिनी के साथ लिव-इन में रहने के बाद भी असलम अपनी बेगम से मिलने जाता था, जिसका नंदिनी विरोध करती थी और असलम उसे मारता था।
पहले असलम के परिवार ने नंदिनी पर जूनागढ़ में चाकू से हमला किया था।
असलम बूटलेगर है और गैरकानूनी गतिविधि करता है, ऐसा आरोप भी शिकायत में लगाया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे जांच शुरू कर दी है।













