हरिद्वार: रुड़की में देर रात्रि बदमाशों और पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा फरार हो गया है जिसकी तलाश में नाके बंदी की गई है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि थानाध्यक्ष बुग्गावाला वाद जोनल चैकिंग यू०पी० बार्डर से थाना क्षेत्रान्तर्गत बंजारावाला की ओर सरकारी मोबाइल वाहन गश्त करते हुए जा रहा था तो रास्ते में ही दो मोटर साइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा इनको रूकने का इशारा किया।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश लुकमान घायल, अवैध तमंचा व मोबाइल बरामद
मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने जान से मारने के इरादे से पुलिस टीम पर देसी पिस्तौल से गोली चलाई; पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस मिले बदमाश से अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की पहचान भगवानपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले खेड़ी शिकोहपुर के रहने वाले गुलज़ार के तौर पर हुई है। घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

















