नई दिल्ली: असम के एक स्कूल में सहपाठियों को गोमांस खिलाने के मामले में पुलिस ने एक मुस्लिम महिला और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को गोलपाड़ा जिले में हुई है। छात्र अपनी मां द्वारा तैयार किया गया बीफ टिफिन में स्कूल लेकर आया था। उसने अपने दो हिंदू सहपाठियों पर उसे खाने का दबाव बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसकी मां नूर साहिदा बेगम को स्थानीय अदालत में पेश किया।
हिंदू बच्चों को बीफ खिलाने की यह घटना शुक्रवार को हाब्राघाट हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी।
4 अन्य मुस्लिम छात्र भी गिरफ्तार…पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें आपराधिक साजिश, गलत तरीके से रोकना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा तथा सामूहिक रूप से आपराधिक कृत्य करने से संबंधित आरोप शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के समय गिरफ्तार छात्र के साथ चार अन्य मुस्लिम छात्र भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर दो हिंदू छात्रों को बीफ खाने की पेशकश की थी। इस मामले में चार अन्य छात्रों से कृष्णाई पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
जहां हुई ये घटना वो इलाका मुस्लिम बहुल…
असम का कृष्णाई गोलपाड़ा जिला मुस्लिम बहुल है। यहां मुस्लिमों की आबादी हिंदुओं से अधिक है। इस घटना के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले इस जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल का भी दौरा किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

















