असम सरकार ने ‘मातृ पितृ वंदना’ योजना के तहत नवंबर में अपने कर्मचारियों के लिए दो दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य उन्हें अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करना है।
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष अवकाश 14 और 15 नवंबर 2025 को उपलब्ध होगा, बशर्ते आवेदन निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से किया जाए। कर्मचारी इस अवकाश को 16 नवंबर, रविवार के साथ भी जोड़ सकेंगे, जिससे उन्हें अपने परिवार के साथ लगातार तीन दिन बिताने का मौका मिलेगा।
इस पहल की घोषणा सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद 2021 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान की थी। अधिसूचना में कहा गया है, “असम के राज्यपाल राज्य सरकार के कर्मचारियों को मातृ-पितृ वंदना योजना के तहत 14 और 15 नवंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश लेने की अनुमति देते हैं।”
राज्य सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि यह योजना पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने और अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

















