
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे का जबरन खतना (Forced Circumcision) कराने और उसके साथ मारपीट करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर इलाके में भारी तनाव और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उनके घर का नाबालिग लड़का पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़कों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। खून से लथपथ और बेहोश बच्चे को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद अभियुक्तों- बदशाह, करीम और मंसूर – के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।