देहरादून: पछुवा दून सहस पुर थाने की पुलिस ने दानिश नाम के युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लव जिहाद करने वाले दानिश पर आरोप है कि उसने एक हिंदू महिला को अपनी सोशल मीडिया में छद्म आई डी बनाकर प्रेम जाल में फंसाया उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने से पहले उसपर धर्मांतरण करने के लिए दबाव डाला।
क्या है पूरा मामला
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि महिला द्वारा सहसपुर थाने में दी गई एक तहरीर पर जांच पड़ताल की गई, जिसमें तमाम सबूतों के को देखने के बाद दानिश निवासी विकास नगर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम बदल कर, सोशल मीडिया के जरिए हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया।
इसे भी पढ़ें: मेरठ में लव जिहाद! सुफियान पर जबरन कन्वर्जन और नर्स की हत्या का आरोप, CCTV ने खोली पोल, 2 महिलाएं गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वास्तविकता तब पता चली जब उसने महिला पर मतांतरण करने के लिए दबाव डाला और उसे प्रताड़ित किया। एसएसपी डोभाल ने बताया कि आरोपी दानिश के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने दबिश डाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि ऐसे मामले धर्मांतरण कानून की श्रेणी में आते हैं और पुलिस इन पर सख्त रुख अपनाए हुए है।















