नई दिल्ली: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट भी है। बंगाल की खाड़ी के आसपास 25 सितंबर को स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में वज्रपात का भी अलर्ट है।पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन अवदाब के चलते पूर्वी राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी चल सकती है।
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है।
दिल्ली में 25 सितंबर को बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। यूपी में 25 सितंबर को मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनई, उन्नाव, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, फतेहपुर, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, जालौन, झांसी, औरैया, ललितपुर, देवरिया, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, गाजीपुर और मऊ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
बिहार में 25 सितंबर को रोहतास सिवान, सारण, पटना, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, वैशाली समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, अररिया, किशनगंज मुंगेर बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। झारखंड में भी 25-26 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।














