पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, आतंकियों के फोन से मिला कराची-लाहौर का कनेक्शन, चाइनीज मोबाइल फोन से रची पूरी साजिश
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, आतंकियों के फोन से मिला कराची-लाहौर का कनेक्शन, चाइनीज मोबाइल फोन से रची पूरी साजिश

पहलगाम के मशहूर 'बायसरन' इलाके की सटीक भौगोलिक लोकेशन आतंकियों के मोबाइल फोन में पहले से ही फीड की गई थी।

Written byजय प्रकाश गुप्ताजय प्रकाश गुप्ता
Jun 2, 2026, 03:21 pm IST
inभारत, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी

पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अदालत में जो चार्जशीट पेश की है उससे पता चला है कि इस कायराना हमले के तार पूरी तरह से पाकिस्तान से जुड़े हुए थे। आतंकियों के मोबाइल फोन, डिजिटल फॉरेंसिक एविडेंस, चाइनीज मोबाइल फोन और अमेरिकी कंपनी के हाई-टेक कैमरों की कड़ियों ने पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब कर दिया है।

फॉरेंसिक जांच में खुला पाकिस्तान का राज

22 अप्रैल 2025 को हुए इस आतंकी हमले में निर्दोष हिंदू पर्यटकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तकनीकी और फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के पास से बरामद उपकरणों की गहन जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम के मशहूर ‘बायसरन’ इलाके की सटीक भौगोलिक लोकेशन आतंकियों के मोबाइल फोन में पहले से ही फीड की गई थी। उनके फोन में मिले नेविगेशन ऐप के डेटा से पता चला है कि हमले की अंतिम तैयारी के लिए आतंकियों ने 15 और 16 अप्रैल 2025 को ही बायसरन घाटी के कई स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन में सेव कर लिए थे।

आतंकियों से मिले 2 स्मार्टफोन के IMEI नंबर और सप्लाई चेन रिकॉर्ड को खंगाला गया तो पता चला की चीन से ये दोनों मोबाइल फोन सीधे पाकिस्तान के कराची और लाहौर शहरों के पतों पर डिलीवर किए गए थे। वहां से इन्हें चोरी-छिपे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों तक पहुंचाया गया था।

चीन से आतंकियों ने ऑर्डर किया था GoPro कैमरा

एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकी कंपनी GoPro Inc. का आधुनिक कैमरा बरामद हुआ था। जांच एजेंसी ने जब इस हाई-टेक कैमरे के सीरियल नंबर के आधार पर अमेरिकी निर्माता कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी ने लिखित तौर पर बताया कि यह विशेष कैमरा चीन में मौजूद उनके आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर को बेचा गया था। अधिकारियों का कहना है कि चीन के रास्ते ही इसे आतंकियों तक पहुंचाया गया। उनका मानना है कि अगर इस रूट को ट्रैक किया जाएगा तो आतंकियों को मिलने वाली फंडिंग और इसके पीछे किस ग्रुप का हाथ है पता लगाया जा सकता है।

अधिकारियों के मुताबिक, आजकल आतंकी संगठनों में हमलों की लाइव रिकॉर्डिंग करने, प्रोपेगैंडा वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए बॉडी कैमरों और एक्शन कैमरों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है।

हमले का मास्टरमाइंड साजिद जट्ट उर्फ ‘लंगड़ा’

एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, इस जघन्य अपराध का मास्टरमांड और हैंडलर लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ ‘लंगड़ा’ है। साजिद जट्ट वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर में बैठकर अपने नेटवर्क को संभालता है। 2005 में घुसपैठ के दौरान दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद से वह नकली पैर का इस्तेमाल करता है और लंगड़ाकर चलता है इसीलिए लोग उसे ‘लंगड़ा’ कहकर बुलाते हैं।

साजिद जट्ट ने ही 2019 में लश्कर के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) की स्थापना की थी। 22 अप्रैल 2025 को जब तीन पाकिस्तानी आतंकी बायसरन घाटी में अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे तब साजिद जट्ट लाहौर में बैठकर उन्हें दिशा-निर्देश दे रहा था। उसने ही आतंकियों को सैटेलाइट के जरिए लोकेशन भेजी थी। साजिद जट्ट का नाम कश्मीर में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है।

इसमें डांगरी हमला, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुआ हमला, रियासी बस हमला और 20 अक्टूबर 2024 को श्रीनगर की जेड-मोड़ टनल पर हुई फायरिंग जैसी वारदातें शामिल हैं। भारत सरकार ने इस मोस्ट वांटेड आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

स्थानीय टूरिस्ट गाइड ने हमले से पहले आतंकियों को देखा था

चार्जशीट में यह भी पता चला है कि स्थानीय टूरिस्ट गाइड परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार ने हमले से पहले इन हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों को बायसरन के जंगलों में देखा था। यदि इन दोनों गाइडों ने समय रहते इस बात की सूचना सुरक्षा बलों या स्थानीय पुलिस को दे दी होती तो यह हमला टाला जा सकता था। सुरक्षा बलों ने इन दोनों को आतंकियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि हमले के एक दिन पहले आतंकियों ने गाइड परवेज की झोपड़ी में जाकर खुद को खुदा का बंदा बताकर खाना खाया था और जाते समय अपने साथ रोटी-सब्जी भी पैक करवा ली थी।

हमले वाले दिन यानी 22 अप्रैल को इन तीनों ने बायसरन घाटी में एक पेड़ के नीचे बैठकर वही खाना खाया और फिर अपनी एम4 कार्बाइन (M4 Carbine) राइफलों से निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। लोगों की हत्या करने के बाद आतंकियों ने हवा में फायरिंग करते हुए धार्मिक नारे भी लगाए थे।

ऑपरेशन सिंदूर से लिया भारत ने बदला

भारतीय सेना ने इस हमले का बदला पाकिस्तान में घुसे बैठे आतंकियों का खात्मा कर लिया था। 6 मई की रात ठीक 1:05 बजे भारतीय लड़ाकू विमानों ने सीमा पार पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिक्रांत कश्मीर के भीतर घुसकर एक बड़ा हवाई हमला किया। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) नाम दिया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने अत्याधुनिक मिसाइलों से आतंकियों के 9 प्रमुख लॉन्च पैड्स और ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। इस एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए थे। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके 4 मुख्य सहयोगी भी शामिल थे।

हमले के ठीक तीन महीने बाद 28 जुलाई 2025 को दाचीगाम के घने जंगलों में चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य पाकिस्तानी आतंकियों फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान भाई और हमजा अफगानी को मार गिराया था।

 

Topics: Pakistanसाजिद जट्ट लंगड़ापाकिस्तान कनेक्शनबायसरन घाटीचार्जशीटलश्कर कमांडरपहलगाम आतंकी हमलाऑपरेशन सिंदूरOperation SindoorPahalgam Attack CaseNIA Pahalgam Charge SheetSajid Jatt LangdaएनआईएBaisaran Valley
जय प्रकाश गुप्ता
जय प्रकाश गुप्ता
लेखक करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अभी स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ है। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पाकिस्तान अब क्यों खोज रहा अपनी इस्लाम-पूर्व पहचान?

‘सीजफायर’ के लिए गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान

एयर वाइस मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत) और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

कांग्रेस ने फिर भारतीय सेना के शौर्य पर उठाए सवाल, ऑपरेशन सिंदूर और राम मंदिर के बहाने किया अपमान

‘वंदे मातरम्’ का इतिहास किसने बदला? 1937 से 2026 के कानून का पूरा सच जानिए

हाफिज जुल्फिकार को गोली मारकर भागता हमलावर

पाकिस्तान में ‘धुरंधर-स्टाइल’ में हत्या : 26/11 के मास्टरमाइंड लखवी के रिश्तेदार हाफिज को मारी गोली, वीडियो में दावा

वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष की यात्रा पर पाञ्चजन्य पत्रिका का विशेष आयोजन

Load More

ताज़ा समाचार

“मुझे पराया महसूस नहीं हुआ”: टोरंटो में सरसंघचालक जी के कार्यक्रम में पहुंचे ईरानी मूल के हसन ने साझा किया अद्भुत अनुभव

arya migration theory genetics archaeology india

दम तोडती अंग्रेजों की आर्यकथा: आनुवंशिकी, घोड़े, सरस्वती और सिनौली के प्रमाणों पर क्या कहता है यह विमर्श?

52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारी तेज, हरिद्वार में जुटेंगे 3,000 से अधिक विद्वान और प्रतिभागी

Pushkar Singh Dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले : मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, 33 पद सृजित, अधिवक्ताओं की फीस में इजाफा

‘सुशासन संवाद : ओडिशा की उड़ान 2.0’ में  विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र  कुमार जैन से वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारी यात्रा राम मंदिर से राष्ट्रमंदिर की है’

फिल्म हनुमान अंश

हनुमान अंश : सिनेमाई परदे पर भारत की आध्यात्मिक चेतना की वापसी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बातचीत करते पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘हमारा लक्ष्य सुशासन और विकास’

प्रतीकात्मक तस्वीर

कल का मौसम: 12 सितंबर को देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा ने बढ़ाई टेंशन

फ्रांस में सड़क पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग।

यूरोप में मुसलमानों को लेकर ‘द इकोनॉमिस्ट’ के लेख पर हंगामा क्यों है?

5 ओरंगुटान की तस्करी की आशंका पर CM माझी ने दिए विस्तृत जांच के आदेश, बोले- राज्य को नहीं बनने देंगे ट्रांजिट रूट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies