भारत

वीर सावरकर जयंती : अंदमान के अजेय बंदी

वीर विनायक दामोदर सावरकर का जीवन केवल क्रांति की कथा नहीं, बल्कि अदम्य आत्मबल, मानसिक दृढ़ता और राष्ट्रसमर्पण की असाधारण गाथा है

Published by
डॉ. नीरज देव

इतिहास केवल घटनाओं का संकलन नहीं, अपितु विषम परिस्थितियों पर मानवीय चेतना की विजय गाथा है। वीर विनायक दामोदर सावरकर का जीवन इसी अदम्य चेतना और अडिग आत्मबल का सबसे ज्वलंत उदाहरण है। जब उनकी सर्वस्व, भारतमाता परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ गई थीं, तब विराट दुःख को सहर्ष अपनाते हुए वे विकराल काल से टकराने के लिए उठ खड़े हुए। सातों समुद्रों पर राज करने वाली ब्रिटिश सत्ता को ललकारते हुए वे उस पर टूट पड़े। सावरकर का आत्मबल कोई साधारण मानसिक दृढ़ता नहीं थी, यह वह अभूतपूर्व मनोवैज्ञानिक रूपांतरण था जिसने अंततः परतंत्र भारतमाता को विमुक्त करने की सुदृढ़ नींव रखी। परिणामस्वरूप, उनकी जीवनयात्रा ‘कालजयी’ और ‘मृत्युंजय’ बन गई।

कालेपानी की चुनौती और यक्ष प्रश्न

पचास वर्ष के कालेपानी की क्रूर सजा सुनने के बाद भी सावरकर डिगे नहीं। उन्होंने अदम्य विश्वास के साथ तत्कालीन व्यवस्था से प्रतिप्रश्न किया, “पचास साल? पचास वर्ष तक अंग्रेजों का शासन यहां टिक भी सकेगा क्या?” अंदमान की वह भयानक कालकोठरी, वह भीषण एकांत, वह पाशविक प्रताड़ना और अमानवीय यातनाएं उन्होंने आखिर किस आंतरिक शक्ति के बल पर सहन की होंगी? इतना बड़ा साहस और धैर्य उनमें कहां से आया होगा और कैसे विकसित हुआ होगा? इस प्रकार के प्रश्न किसी भी संवेदनशील और चिंतनशील व्यक्ति के मन में उठना स्वाभाविक है।

आत्मबल की परिभाषा

इस अलौकिक मानसिक शक्ति को ही हम सामान्यतः ‘आत्मबल’ कहते हैं। मार्सेल्स की ऐतिहासिक और विश्व-प्रसिद्ध छलांग के बाद वीर सावरकर ने जो कालजयी कविता लिखी थी, उसका शीर्षक भी ‘आत्मबल’ ही था। यदि इस आत्मबल को सैद्धांतिक रूप से परिभाषित करना हो, तो कहा जा सकता है-“घोर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने ध्येय पर अडिग रहते हुए, लक्ष्य की ओर ले जाने वाला मार्ग खोज निकालना ही वास्तव में आत्मबल है।”

बचपन से ही उनकी यह दृढ़ धारणा थी कि ‘मेरे विचार चाहे प्रवाह के विपरीत ही क्यों न हों, मैं अपने वाक्-चातुर्य से दूसरों को उन्हें स्वीकार करने के लिए बाध्य कर सकता हूं। जैसा मैं बोलता हूं, वैसा ही आचरण मुझे करना चाहिए ताकि दूसरों को भी वैसा ही करने की प्रेरणा मिले। मैंने बोलना चाहिए और लोगों ने उसका अनुसरण करना चाहिए। मैं किसी महान और भव्य कार्य को पूरा करने के लिए ही जन्मा हूं।’ इस प्रकार, उनके भीतर नेतृत्व गुणों को दर्शाने वाली एक अत्यंत प्रभावी आत्म-छवि (स्व-प्रतिमा) थी।

उनकी इस आत्म-छवि को उनके पिता (अण्णा), बड़े भाई क्रांतिवीर बाबाराव सावरकर और उनके मित्र-मंडल से हमेशा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहन मिलता रहा। उनके बड़े भाई का तो स्पष्ट मानना था कि उनका ‘तात्या’ (वीर सावरकर) एक अवतारी पुरुष है और वह किसी दैवीय कार्य को पूरा करने के लिए ही आया है। उनके लगभग सभी मित्र, यहां तक कि उम्र में उनसे दोगुने-तिगुने बड़े शुभचिंतक भी उनके प्रति आदरयुक्त श्रद्धा रखते थे।

सावरकर का यह कथन- “मेरी मित्रता का मुख्य उद्देश्य मेरे विचारों का प्रचार था, मेरा मित्र वही हो सकता है जो स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे और राष्ट्र-गौरव के रंग में रंगा हो।” उसी आत्म-छवि का परिचायक है । उनकी इस आत्म-छवि का एक-दूसरा पहलू यह भी था कि वे कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना इतने धैर्य के साथ करना चाहते थे कि लोग उनके साहस की सराहना करें। अपनी भाभी को लिखे एक पत्र में वे लिखते हैं, ‘देश की परतंत्रता के इस कठिन काल में हमारा व्यवहार और राष्ट्र के प्रति समर्पण ऐसा गौरवशाली होना चाहिए, जिसे देखकर इतिहास के ऋ षि-मुनि भी विस्मित हो जाएं। हमारे तपस्वी पूर्वज और हमारी आने वाली पीढ़ियां दोनों गर्व से “साधु! साधु!” (धन्य हो! धन्य हो!) पुकार उठें।’ उनके इस प्रचंड आत्मबल के रहस्य का एक बड़ा कारण यह था कि उन्हें अपनी क्षमताओं और मर्यादाओं (सीमाओं) की सटीक जानकारी थी। इसी समझ से उनकी एक अनोखी स्वभावगत विशेषता ने जन्म लिया, जो दूसरों को भले ही विक्षिप्त लग सकती थी। परंतु वास्तव में वह उनके उचित नकारात्मक और उचित सकारात्मक दृष्टिकोण का एक परस्पर-पूरक मिश्रण थी।

चला गया था मृत्यु का डर

सन् 1899 में, जब वे लगभग सोलह वर्ष के थे, तब उनके जन्मग्राम भगूर (जिला नासिक) में महामारी (प्लेग) की विभीषिका फैली थी। उस दौर में इस महामारी का कोई अचूक इलाज तो था ही नहीं, बल्कि किसी से इस बीमारी का जिक्र करना भी आफत को बुलावा देना था। यदि प्रशासन को घर में किसी के बीमार होने की भनक लग जाती, तो इलाज तो दूर, अंग्रेज पुलिस और सिपाही तुरंत वहां पहुंच जाते और घरवालों को जबरन घर से बाहर खदेड़ देते थे। वे घर का सामान बाहर फेंक देते और घर की छत तक तोड़ देते थे। देखते ही देखते हंसता-खेलता परिवार बेघर होकर दर-बदर भटकने को मजबूर हो जाता था।

दूसरी ओर, यदि कोई इस डर से अपनी तकलीफ छुपाता और चुपचाप सहन करता, तो अच्छा-भला हट्टा-कट्टा व्यक्ति भी तीन-चार दिनों के भीतर दम तोड़ देता था।

सावरकर के पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति भी ऐसे ही अचानक तेज बुखार आने से मर गया। उसके मरते समय की चीखें और मरण-स्वर छोटे से विनायक ने रातभर सीढ़ियों पर बैठकर सुने थे। उन्हें अपने मित्र राणू शिंपी का भी ऐसा ही हश्र याद आने लगा। राणू के बीस-पच्चीस सदस्यों का भरा-पूरा परिवार अब श्मशान बन चुका था। उसकी मां भी महामारी की चपेट में आ गई थी, जिससे उसके दोनों पैर लकवाग्रस्त (लूले) हो गए थे। परिवार के अन्य लोगों को संक्रमण न हो, इसलिए उसे एक पेड़ से बांधकर अलग रख दिया गया था, जहां चींटियों के काटने और तड़पने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का ऐसा भयावह तांडव उन्होंने इतनी कोमल आयु में देखा था। उनके अपने शब्दों में कहें तो, “उस समय केवल मृत्यु ही निश्चित थी, जीवन की स्थिरता तो पलभर के लिए भी महसूस नहीं हो रही थी।”

मृत्यु की उस भयावह छाया में, पड़ोसी की अंतिम सांसों की आवाज सुनते हुए विनायक के मन में विचारों का बवंडर उठने लगा, ‘यदि यह महामारी हमारे घर में भी आ गई तो" layout="responsive" width="1200" height="630">

Share