नई दिल्ली/महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित में सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले सभी को एक साझा उद्देश्य के साथ आगे आना चाहिए और देश की प्रतिष्ठा मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
मोदी विदेशों में देश की प्रतिष्ठा को रहे हैं बढ़ा
शरद पवार ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा को बचाने की बात आए तो राजनीतिक मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के बाहर देश की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन जब बात राष्ट्र के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेदों को बीच में नहीं लाना चाहिए।
शरद पवार ने पीएम मोदी की तारीफ 19 मई को हुए एक कार्यक्रम में की। उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं। लेकिन जब बात राष्ट्र के सम्मान की हो तब राजनीतिक मतभेदों को बीच में नहीं लाना चाहिए।

















