नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले विशेष उपहार के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट X पर इस उपहार के लिए धन्यवाद लिखा। मेलोनी ने मजाकिया लहजे में बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट में लाए हैं।
PM मोदी के स्वागत में बोली मेलोनी- रोम में वेलकम मेरे दोस्त
इससे पहले पीएम मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा था कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

पीएम मोदी और मेलोनी ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। दोनों ने कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित संयुक्त लेख में भारत-इटली रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बताया है। इटली एंड इंडिया: ए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फॉर द इंडो-मेडिटेरेनियन शीर्षक वाले एक लेख में दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इटली के संबंध अब निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं। यह रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भविष्य के साझा विजन पर आधारित साझेदारी बन चुका है।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
पीएम मोदी की मेलोनी को टॉपी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी का पैकेट दे रहे हैं। एक तरह से यह टॉफी पीएम मोदी और मेलोनी दोनों नामों से मिलकर बनी हुई है इसलिए इसकी फनी वीडियो मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर डाली है। मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर ‘Melodi’ हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था। इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए ‘Melodi’ हैशटैग का इस्तेमाल किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोम पहुंचे। वह इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं।
















