पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के द्वारा लाउड स्पीकर पर रोक के बाद भी कट्टरपंथी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां आसनसोल में जहांगीरी मोहल्ला इलाके में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश को लेकर तनाव बढ़ गया है। उन्मादी भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया, अंदर तोड़फोड़ की और आसपास की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
घटना कैसे शुरू हुई
मस्जिद कमेटी के कुछ सदस्य पुलिस से बात कर रहे थे। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और पत्थर फेंकने लगे। हालात अचानक बिगड़ गए। भीड़ ने जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया।लोगों ने चौकी के अंदर घुसकर सामान तोड़ा-फोड़ा। बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियों और आसपास की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इलाके में तनाव फैल गया।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में NDA महाराष्ट्र-हरियाणा-बंगाल जैसा प्रदर्शन दोहराने की राह पर
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान जल्दी पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को खदेड़ा और लाठीचार्ज किया। हालात संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अब इलाका शांत है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह काबू में है। कोई बड़ी समस्या नहीं है। CCTV फुटेज देखकर शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
एक स्थानीय युवक ने कहा कि कुछ लड़के आए और उन्होंने पुलिस थाने को नुकसान पहुंचा दिया। कानून अपने हाथ में लेना गलत है। उन्हें बातचीत से मसला सुलझाना चाहिए था। पुलिस थाने को तोड़ना बिल्कुल ठीक नहीं। प्रशासन से लड़ाई का कोई मतलब नहीं है। घटना में किसी के घायल होने या बड़े पैमाने पर आगजनी की खबर नहीं है, लेकिन तोड़फोड़ से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि कोई और घटना न हो।
















