हरिद्वार: धामी सरकार के निर्देश पर जनसेवा केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों के बनाए जाने वालों के खिलाफ गहनता से जांच पड़ताल किए जाने के अभियान को शुरू किया है।
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन की कार्यवाही के दौरान एक जनसेवा केन्द्र का सत्यापन करने पर उक्त जन सेवा केन्द्र के संचालक शाहनवाज आलम पुत्र प्यारे निवासी दाउदपुर साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीशान होटल, कलियर हरिद्वार जो कूटरचित तरीके से फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज बनाता पाया गया, तथा इसके कब्जे से 06 फर्जी कूटरचित आधार कार्ड, 01 फर्जी कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र 07 फर्जी मोहरें व कंप्यूटर उपकरण बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि ये काफ़ी समय से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहा था, पूछताछ में अब तक इसके द्वारा 01 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड जारी करना बताया गया है, तथा उसके विरुद्व थाने पर मु0अ0स0 29/26 धारा 336/3/338,339 बीएनएस दर्ज किया गया है तथा उपरोक्त संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि जिन जिन के आधार कार्ड्स बने हैं उनको भी जांच पड़ताल के दायरे में शामिल किया जा रहा है।

















