हरिद्वार: रुड़की के पिरान कलियर थाना पुलिस ने पिरान कलियर में स्थित अलीशान होटल में चल रहे जन सेवा केंद्र के कार्यालय पर छापा मार कर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद कर लिए है।
पुलिस के विशेष दस्ते ने दस्तावेज बनाने वाले बिहार निवासी शाहनवाज नाम के आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया है।
आरोपी शाहनवाज अपने आप को मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष बता रहा था। जिसका मानव अधिकार आयोग का कार्ड भी फर्जी निकला है। पुलिस ने शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिरान कलियर में स्थित अलीशान होटल में जन सेवा केंद्र के कार्यालय में फर्जी तरीके से आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को तैयार किए जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन करते हुए जन सेवा केंद्र पर छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र,फर्जी आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले लैपटॉप सहित अन्य उपकरण भी बरामदकिए है।
इसे भी पढ़ें: जिन्न के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी! सरताज अली, शफीक और आरिफ गिरफ्तार
एसएसपी के अनुसार पूछताछ में शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा अभी तक करीब 1000 फर्जी दस्तावेज बना कर लोगों को दिए जा चुके है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शाहनवाज के द्वारा बनाए गए सभी फर्जी दस्तावेजों की सीरियल संख्या 01 ही हुआ करती थी। आरोपी शाहनवाज के द्वारा नगर निगम रूद्रपुर के स्वास्थ्य विभाग के फर्जी लेटर पैड भी जारी किए गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

















