कुशीनगर जनपद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मदरसे में एक पंखा ऐसा पाया गया है जिस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। इस बात का खुलासा होने पर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर मदरसे में पाकिस्तानी पंखा मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर जनपद के विष्णुपुर थाना अन्तर्गत मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में एक पंखा खराब हो गया था। पंखे को ठीक कराने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया था। इलेक्ट्रीशियन ने देखा कि पंखे पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मदरसे में पाकिस्तान का निर्मित पंखा वहां पर कैसे इस्तेमाल हो रहा है। मदरसे के कमरे में लगे इस पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पाकिस्तान मार्क का यह पंखा भारत में किस तरह से आया और इसकी खरीद किसके माध्यम से की गई है। मदरसा प्रबंधन से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

















