कुछ लोग अपनी कट्टरपंथी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन इस तरह की जहालत की खबरें सुर्खियां बनी रहती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है, जहां मुजम्मिल नाम के मुस्लिम शख्स के द्वारा पिज्जा पर थूक-थूककर उसे बनाने की घटना प्रकाश में आई है। सोशल मीडिया पर पिज्जा में थूकने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के खुलासे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामले नोएडा के सेक्टर-22 के अंतर्गत आने वाले चौड़ा गांव की है। यह इलाका थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि चौड़ा गांव में ही मुजम्मिल की ‘पिज्जा हंट’ नाम की दुकान चल रही है। यहीं पर वो ग्राहकों के ऑर्डर पर पिज्जा बनाता था। उसमें वो थूकता था। एक दिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वीडियो शेयर किया, जिसमें मुजम्मिल पिज्जा बेस तैयार करते समय उस पर थूकता दिख रहा था। लोगों का कहना है कि यही पिज्जा ग्राहकों को दिया भी जा रहा था।
वीडियो वायरल होते ही इलाके में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोग और संगठन के सदस्य दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुजम्मिल को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दुकान से कुछ सामान और वीडियो फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। बहरहाल, इस घटना के लोगों का आक्रोश भड़का हुआ है।
इसे भी पढ़ें: NCRB : भारत में पशुओं पर होने वाले अत्याचार को भी पहली बार आंकड़ों में लिया गया
पुलिस की जांच
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वीडियो कब और किस स्थिति में बनाया गया था। फॉरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है ताकि यह पता चल सके कि वीडियो में कोई बदलाव तो नहीं किया गया है। दुकान पर काम करने वाले बाकी लोगों से भी पूछताछ चल रही है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं कोई पहली बार नहीं हो रही हैं। इसी साल जनवरी में गाजियाबाद से भी ऐसी ही घटना प्रकाश में आई थी, जहां मधुबन बापूधाम इलाके में स्थित चिकन पॉइंट नाम की दुकान पर काम करने वाला जावेद अंसारी थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाते पकड़ा गया था। बाद में उसे शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।
इसी तरह से इसी साल मार्च में उत्तरकाशी में शाहबाज नाम के मुस्लिम शख्स को गिरफ्तार किया गया था। वह भी तंदूरी रोटी में थूकते हुए पकड़ा गया था।

















