नई दिल्ली: मौसम विभाग ने मई के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। जिनमें कहा गया है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से 110 फीसदी अधिक बारिश होगी। इसके साथ ही लू भी अधिक रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को देशभर में झमाझम बारिश हुई थी। गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर बारिश हुई और इसके साथ ही ओले भी गिरे थे।
क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौसम विभाग ने 1 मई को ही इस महीने के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि इस महीने सामान्य से अधिक बारिश होगी लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में दिन भले ही सामान्य से ठंडे रह सकते हैं लेकिन रात और सुबह अधिक गर्म होगी। इसके साथ ही लू भी इस महीने सामान्य से अधिक चलेगी।
समान्य से अधिक लू….लोगों को सताएगी
मई में सामान्य से अधिक लू चलेगी। जिसके कारण लोगों को खासा परेशानी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि देश के कुछ हिस्सों में इस महीने काफी अधिक लू चलेगी। दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
मई में पारा जाएगा 44 डिग्री से ज्यादा
मौमस विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मई के पहले सप्ताह में आंधी व बारिश का दौर चलेगा। हालांकि पिछले साल की तरह इस साल भी मई में पारा 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। यानी इस साल भी मई में बहुत अधिक गर्मी पड़ने वाली है। मई के पहले सप्ताह में दिन का पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। दूसरा सप्ताह में बादल छाएंगे, लेकिन पारा 42 से 43 डिग्री तक जा सकता है। मई के अंतिम सप्ताह में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। लू भी चल सकती है। जिससे गर्मी बढ़ेगी।
















