लालकुआं थाना क्षेत्र से नाबालिग से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर AI से अश्लील वीडियो की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी गई कि लगभग 02 माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो लगी हुई) के माध्यम से संपर्क किया गया। आरोपी इब्राहिम द्वारा बातचीत के दौरान निजी जानकारी प्राप्त कर मोबाइल नंबर हासिल किया गया और बाद में फोन पर संपर्क बढ़ाया गया।
अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया तथा विरोध करने पर AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। उक्त प्रकरण संज्ञान में आते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद में धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल FIR पंजीकृत कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार कोतवाली लालकुआँ में तत्काल मु0अ0सं0 69/26, धारा 78/79 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर *धारा 3(1)/5(1) उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम- 2022 की भी बढ़ोतरी की गई। एसएसपी मंजू नाथ टि सी ने बताया कि सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से तलाश के फलस्वरूप *दिनांक 01मई को अभियुक्त को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार* कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। नैनीताल पुलिस ने पिछले 24 घंटे में दो अभियुक्तों की अलग अलग मामलों में गिरफ्तार कर लव जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संदेश दिया है।
















