कॉर्बेट पार्क रामनगर: पौराणिक शक्ति स्थल माँ गिरजा मंदिर के पास अविरल रूप से बहने वाली कोसी नदी के तट पर, हरिद्वार काशी की तरह पावन आरती का शुभारम्भ पहले नव रात्रि से शुरू हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने कहा ये सनातन का कार्य है जिसे स्थानीय श्रद्धांलुओं से शुरू किया है और इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री धामी ने कहा कि प्रकृति का पूजन, माँ गिरजा का पूजन एक अलौकिक आनंद की अनुभूति दे रहा है।
इस अवसर पर बीजेपी विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदन जोशी सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धांलु मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि माँ गिरजा का मंदिर कोसी नदी के बीच एक टीले पर स्थित है। मंदिर परिसर में हज़ारों साल पुरानी मूर्ति भी है।
ये मंदिर कितने साल पुराना है कोई नहीं बता सकता। लेकिन, कोसी नदी में कई बार प्रलयकारी बाढ़ ने इस मंदिर को कभी नुकसान नहीं पहुँचाया। कॉर्बेट पार्क आने वाले पर्यटक यहॉँ माँ के दर्शन करने भी जरुर आते हैं।











