चंदौली जिले में सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है। इस दौरान वहां पर अधिक्रमण तेजी से हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क के किनारे स्थित जामा मस्जिद का कुछ हिस्सा को भी खाली कराया गया है। इसके साथ ही मस्जिद के नीचे हिस्से में निर्मित दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उसको ध्वस्त किया गया।
सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर
बुलडोजर को कार्रवाई शुरू होने पर मस्जिद के ऊपरी हिस्से में स्थित दीवार और छोटे गुंबदों को मस्जिद कमेटी के लोगों ने खुद ही तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों तेजी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरे प्रदेश में चल रही है। गत दो अप्रैल को लखनऊ में भोर में करीब 4 बजे एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक बुलडोजर की कार्रवाई में मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित थे। कार्रवाई के दौरान कई थाने की फ़ोर्स एवं पीएसी को भी लगाया गया था। मस्जिद लखनऊ के बक्शी का तालाब के अस्ती गांव में बनी थी। मस्जिद सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई थी।
हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला, सभी याचिकाएं खारिज
बता दें कि अस्ती गांव में 0.300 हेक्टेयर खलिहान की जमीन है. इसमें से 0.0300 हेक्टेयर जमीन पर एक मस्जिद थी, इस मस्जिद को अवैध तरीके से बनाया गया था. वर्ष 2024 में तहसीलदार के न्यायालय अवैध मस्जिद को लेकर याचिका की सुनवाई शुरू हुई थी। तहसीलदार न्यायालय ने वर्ष 2025 में मस्जिद हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही 36 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। मुस्लिम पक्ष ने तहसीलदार के आदेश के खिलाफ अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में याचिका दाखिल की। मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज हो गई। उसके बाद मुस्लिम पक्षकारों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की, उच्च न्यायालय ने भी याचिका खारिज कर दिया।















