30 अप्रैल को देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में पिछले दो महीनों मार्च और अप्रैल में बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसका असर छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों पर साफ देखा जा रहा है।
ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता और सप्लाई चेन में रुकावटों का सीधा प्रभाव LPG की कीमतों पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण भारत में भी दरें प्रभावित होती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें- प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें- अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2078.5 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल 2031 रुपये का है। कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई हैं। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल 2208.5 रुपये है, जबकि चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.5 रुपये और कमर्शियल 2246.5 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी ओर, पटना और श्रीनगर जैसे शहरों में कीमतें सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं। पटना में घरेलू सिलेंडर 1002.5 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि श्रीनगर में यह 1029 रुपये है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी श्रीनगर में सबसे अधिक 2385 रुपये दर्ज की गई है। बेंगलुरु, रायपुर और शिमला जैसे शहरों में भी घरेलू सिलेंडर की कीमतें 900 से 1000 रुपये के बीच बनी हुई हैं।

















