दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति का ऑफिस वाशिंगटन डीसी एक के बाद एक 6 धमाकों से दहल गया है। ये घटना शनिवार रात को व्हाइट हाउस में कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर का कार्यक्रम के दौरान हुई।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट्स में कॉरेस्पॉन्डेंट्स कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान अचानक से धमाके होने लगे। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग नीचे बैठो-नीचे बैठो चिल्लाने लगे। वहीं धमाके के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट हरकत में आए और सबसे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गाड़ी से वहां से निकाला। उनके साथ ही मेलानिया ट्रंप, जेडी वांस को भी वहां से सुरक्षित निकाला गया। रॉयटर्स के लिए काम करने वाले एक फ्रीलांस पत्रकार ने बताया कि धमाके के बाद 2600 लोगों ने टेबल के नीचे छिपने की कोशिश की।
क्या है ये कार्यक्रम
गौरतलब है कि कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर कार्यक्रम का आय़ोजन कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन की तरफ से होता है, जिसमें पत्रकारों, राजनेताओं, सेलिब्रिटीज और हॉलीवुड वाले लोग शामिल होते हैं। इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस भी वहां मौजूद थे।
एक संदिग्ध पकड़ा गया
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया गया। मेहमानों ने वहां मौजूद सुरक्षित जगहों पर शरण ली। बाहर भी सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली।
हिल्टन होटल की है ये घटना
यह घटना वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां यह डिनर हर साल प्रेस की आजादी का जश्न मनाने और पत्रकारिता छात्रों के लिए स्कॉलरशिप जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। आमतौर पर इसमें हल्का-फुल्का मजाक और रोस्टिंग भी होती है, लेकिन इस बार सुरक्षा का मुद्दा सामने आ गया।
सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। अभी तक कोई आधिकारिक बयान ट्रंप या अन्य अधिकारियों की तरफ से नहीं आया है, लेकिन घटना की जांच चल रही है। मेहमानों में काफी हड़बड़ी मची हुई थी, लेकिन जल्दी ही स्थिति को काबू में लाया गया।
















