स्मृति शेष : स्व. आशा ताई - स्वर स्वामिनी
June 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम श्रद्धांजलि

स्मृति शेष: स्वर स्वामिनी आशा भोसले

आशा ताई गीत को सिर्फ गाती नहीं थीं, बल्कि उसे पूरी संवेदना और आत्मा से जीती थीं। सादगी, अनुशासन और सीखने की अटूट ललक ने उन्हें हर पीढ़ी के दिलों में अमर बना दिया

Written byसमीर अंजानसमीर अंजान
Apr 19, 2026, 11:17 am IST
in श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत जगत में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो समय की सीमाओं से परे चले जाते हैं। आशा भोसले ऐसा ही एक नाम है, एक आवाज, एक ऊर्जा, एक जुनून, जो पीढ़ियों तक दिलों में गूंजता रहेगा।

उनके जाने का समाचार केवल एक कलाकार के जाने का नहीं, बल्कि एक युग के समाप्त होने जैसा है। पर सच यह है कि आशा जी जैसी शख्सियत कभी जाती नहीं, वो अपने गीतों में हमेशा जीवित रहती हैं।

मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनके साथ काम करने, उन्हें करीब से जानने और उनके व्यक्तित्व को महसूस करने का अवसर मिला। यह सिर्फ पेशेवर रिश्ता नहीं था, बल्कि एक आत्मीय जुड़ाव था, जो आज भी मेरे दिल में उतनी ही गर्माहट के साथ जीवित है।

कार्यक्रम में लता दीदी और आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं (बाएं से) श्री एकनाथ शिंदे, श्री देवेंद्र फडणवीस एवं अन्य गणमान्यजन

संघ ने दी श्रद्धाजंलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। सरसंघचालक श्री मोहन राव भागवत और सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने उनके निधन पर कहा, “भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से देश के संगीत क्षेत्र को अपार क्षति हुई है। दशकों तक उन्होंने अपनी साधना से फिल्मों के माध्यम से अजरामर गीतों द्वारा लोकरंजन के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा देशभक्तों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त होती रही। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा। ॐ शांति।”

जमीन से जुड़ी हुईं कलाकार

मेरे पिता अंजान साहब को आशा जी बहुत मानती थीं। वे अक्सर मुझसे कहा करती थीं। “समीर बेटा, अपने पापा से सीखो, ऐसे पापा बहुत मुश्किल से मिलते हैं।” उनके इस वाक्य में केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक गहरा स्नेह छुपा होता था। मेरे पिता के साथ उनका रिश्ता बेहद सहज और आत्मीय था। रिकॉर्डिंग के बाद हम अक्सर एक ही कार में घर लौटते थे। उस समय पापा और आशा ताई फिल्मों या गानों की चर्चा कम करते, बल्कि घर-परिवार, जीवन और साधारण बातों पर बातचीत होती। यही उनकी खूबी थी, इतनी बड़ी कलाकार होकर भी पूरी तरह जमीन से जुड़ी हुई। मैं सिर्फ मूकदर्शक होता था उनकी बातें सुनता था, सीखता था।

सीखने की ललक

आशा जी का काम करने का तरीका अद्भुत था। गाना मिलने के बाद वह उसे सिर्फ गाती नहीं थीं उसे जीती थीं। वह बैठकर गीत को पढ़तीं, समझतीं, हर शब्द के भाव को आत्मसात करतीं। कई बार ऐसा होता कि वह कहतीं “मैं इसे कल रिकॉर्ड करूंगी,” और अगले दिन पूरी तैयारी के साथ आतीं। तभी उनके हर गाने को सुनिए-देखिए ऐसा लगेगा, जिस पर फिल्माया जा रहा है उसी ने गाया है।
उनकी यही मेहनत और लगन उन्हें सबसे अलग बनाती थी। उनके लिए हर गाना पहला गाना होता था उतनी ही ऊर्जा, उतना ही समर्पण। यही कारण है कि उन्होंने हर शैली में अपनी छाप छोड़ी चाहे वह गजल हो, पॉप हो, फिल्मी गीत हो या क्लासिकल।

जादुई आवाज

जब भी मैं उमराव जान फिल्म के गीत सुनता हूं, तो आज भी भौंचक्का रह जाता हूं। उन गजलों में जो नजाकत, जो दर्द और जो अदायगी है, वह केवल आशा जी ही ला सकती थीं। हर सुर में एक कहानी थी, हर अल्फाज में एक एहसास। ‘वह सिर्फ गाती नहीं थीं वह श्रोताओं को उस दुनिया में ले जाती थीं, जहां संगीत ही सब कुछ होता है।

उम्र सिर्फ एक संख्या थी

90 वर्ष की उम्र में भी उनकी ऊर्जा किसी युवा कलाकार से कम नहीं थी। वह लगातार स्टेज शो करती रहीं, नए प्रयोग करती रहीं। उन्हें देखकर यही लगता था कि जैसे उम्र का उनके ऊपर कोई असर ही नहीं। मुझे हमेशा लगता है कि हमें उनसे और अमिताभ बच्चन जी से सीखना चाहिए जहां उम्र के मायने खत्म हो जाते हैं और केवल काम ही जीवन का उद्देश्य बन जाता है।
“जब तक है, बैठना नहीं है- काम, काम और काम।”
शायद यही निरंतर कर्म ही उन्हें ऊर्जा देता था।

मेरे साथ उनके गीत

मेरे लिखे करीब 15–20 गानों को उन्होंने अपनी आवाज दी। यह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। मेरे लिखे गाने मेरी दूसरी फिल्म “अब आयेगा मजा” में उन्होंने गाया और उस अनुभव को मैं कभी भूल नहीं सकता। रिकॉर्डिंग के समय उनका ध्यान, उनका अनुशासन और उनकी विनम्रता सब कुछ प्रेरणा देने वाला था। एक इतने बड़े कलाकार का इतना सरल होना, यही उनकी महानता थी।

किशोर कुमार के साथ यादें

वह अक्सर किशोर कुमार के बारे में हंसते हुए किस्से सुनाती थीं। कहती थीं कि किशोर दा इतने मजाकिया थे कि रिकॉर्डिंग से पहले हमें खूब हंसाते थे, और फिर अचानक एक गंभीर गीत गाकर चले जाते थे और हम फंस जाते थे अपने गाने की रिकॉर्डिंग में हमें किशोर कुमार के मजाक से निकलने में समय लगता था। उनकी बातों में एक मासूमियत होती थी, जैसे वह उन पलों को फिर से जी रही हों।

गुस्सा भी और प्यार भी

आशा जी का स्वभाव बहुत दिलचस्प था। उन्हें गुस्सा आता था पर सिर्फ एक मिनट के लिए। उसके बाद वह फिर से वही सरल, स्नेही इंसान बन जाती थीं। गाने के अलावा उन्हें खाना बनाना और खिलाना बहुत पसंद था। जब भी हम उनके घर जाते, वह खुद खाना बनाकर खिलातीं। वह केवल एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन आतिथ्य प्रिय और स्नेहिल इंसान थीं।

आशा ताई को 5 जून, 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह शामिल नहीं हो सकी थीं। उन्होंने सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत को एक पत्र लिखा था। उस पत्र में उन्होंने संघ और स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की है-

‘संघ कार्य देश की आशा और सहारा’

आदरणीय सरसंघचालक जी,
“आपके द्वारा कार्यकर्ता विकास वर्ग , द्वितीय के समापन समारोह में आमंत्रण दिए जाने के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। आपने मेरे घर आकर व्यक्तिगत रूप से और बाद में औपचारिक रूप से मुझे आमंत्रित किया, इसके लिए आभार। मेरी यह प्रबल इच्छा थी कि मैं संघ मुख्यालय आकर उन कार्यकर्ताओं को देखूं जो राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, अमेरिका से लौटने के बाद अस्वस्थता के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों ने मुझे पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसलिए, सारी तैयारियां करने के बाद भी मुझे यह यात्रा भारी मन से रद्द करनी पड़ रही है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मैंने संघ के कार्यों को लेकर अपनी शुभेच्छा और भावना पहले ही प्रकट की है। संघ स्वयंसेवक और उनका कार्य हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ी आशा और सहारा हैं। मैं संघ के कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं और यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी देती हूं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं शीघ्र स्वस्थ होकर आपसे व्यक्तिगत रूप से भेंट कर सकूं। आशा है कि यह शीघ्र ही संभव होगा।” इस पत्र के उत्तर में सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने आशा ताई भोसले को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं और शीघ्र मुलाकात का आश्वासन दिया था।

परिवार जैसा रिश्ता

मेरे जीवन के हर महत्वपूर्ण मौके पर वह साथ रहीं। मेरी दोनों बेटियों की शादी में वह आईं, आशीर्वाद दिया और पूरे परिवार के साथ समय बिताया। उनका यह अपनापन हमेशा मेरे दिल में रहेगा। आशा जी के लिए हर नया गाना एक नई शुरुआत होती थी। वह कहती थीं- “जैसे ही गाना मिलता है, लगता है मैं फिर से ऊर्जावान हो गई हूं।”

यह सिर्फ एक पंक्ति नहीं, बल्कि उनका जीवन दर्शन था। उन्होंने हर दिन को, हर पल को पूरी तरह जिया। वो कहती थीं मेरे लिए हरेक गाना समर्पण है, फिल्म एक सागर है और मेरे गाए गाने उस सागर की बूंदें। इतनी सरल थीं, हमारी आशा ताई। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो महसूस करता हूं कि हमने केवल एक महान कलाकार के साथ काम नहीं किया, हमने एक युग को जिया है। ईश्वर का धन्यवाद करता हूं कि मुझे उस दौर में रहने का अवसर मिला, जहां मैं आशा जी से मिला, उनके साथ काम किया और उनसे सीखा। उनकी आवाज, उनकी मुस्कान, उनकी ऊर्जा सब कुछ हमेशा हमारे साथ रहेगा। मेरा तो कहना है वो कहते हैं न जब कोई परेशानी हो दुःख हो तो भगवद्गीता का कोई भी पेज पढ़ लीजिए, समाधान मिल जायेगा। उसी तरह ऐसा होने पर आशा जी के कोई भी गाना सुन लीजिए ऊर्जा मिल जायेगी।
एक ही आशा थी, है और हमेशा रहेगी आशा भोसले।
उनके गीतों में, उनकी यादों में, और हमारे दिलों में। 

Topics: संगीत का एक युगसमीर अंजान बहुमुखी गायकीसदाबहार यादेंसमीर अंजानस्वर स्वामिनीआशा भोसलेआशा भोसले का निधन
समीर अंजान
समीर अंजान
प्रसिद्ध गीतकार [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कार्यक्रम में लता दीदी और आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं (बाएं से) श्री एकनाथ शिंदे, श्री देवेंद्र फडणवीस एवं अन्य गणमान्यजन

‘सेवा कार्य में समाज की हो सहभागिता’

आशा भोसले

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर पाकिस्तानी शहबाज शरीफ सरकार ने जियो न्यूज को थमा दिया नोटिस

दिग्गज गायिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई।

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

आशा भोसले

संगीत जगत की अपार क्षति: आशा भोसले के निधन पर संघ ने जताया गहरा शोक

Asha Bhosle passed away

आशा भोसले का अनकहा और अनूठा सफर: 12 हजार गीतों का कीर्तिमान, मौन हुई संगीत की जादुई आवाज

आशा भोसले

आशा भोसले ने जब संघ के स्वयंसेवकों के लिए लिखा था पत्र

Load More

ताज़ा समाचार

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस खारिज करने से जज ने इनकार किया, DOJ को 13 जुलाई तक कारण बताने का आदेश

Kedarnath Dham

उत्तराखंड: मानसून से पहले धुंध, बंद की गई केदारनाथ हेली सेवा

जुलाई में बदल जाएंगे ये नियम

1 जुलाई से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, समय रहते जान लें ये अहम अपडेट

UCC

Explainer: शाहबानो से समान नागरिक संहिता तक: भाजपा शासित राज्यों में कैसे आगे बढ़ रही है यूसीसी की राह?

Today Weather

दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? IMD ने बताया पूरा पूर्वानुमान

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून

Madras High Court judgment RSS swayamevaks Vijayadashami case quashed

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्लाम कन्वर्जन के बाद जातिगत आरक्षण नहीं मिलेगा

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदवी स्वराज्य की शाश्वत प्रेरणा

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हम भी अपने बच्चों को सेना में भेजेंगे’, कहानी ऑपरेशन सिंदूर के वीर बलिदानी नायकों की

प्रतीकात्मक चित्र

SIR: एक साल में हटाए गए 6 करोड़ अवैध मतदाताओं के नाम

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies