महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से कार्पोरेट जिहाद के मामले नित नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी की कार्यकारी मानव संसाधन विभाग निदा खान पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके आतंकी लिंक भी सामने आ रहे हैं। निदा खान का नाम पाकिस्तानी मूल के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी डॉ. शाहीन शाहिद से लिंक किया जा रहा है। खान पर 12 महिला कर्मचारियों यौन उत्पीड़न और जबरन कन्वर्जन का आरोप लगाया था।
क्या है पूरा मामला
नासिक के टीसीएस ऑफिस में निदा खान एचआर की भूमिका में काम करती थीं। आरोप है कि उन्होंने खासतौर पर महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया। वे उन्हें अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करती थीं और फिर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालती थीं। पीड़ितों का कहना है कि निदा उन्हें नमाज पढ़ने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करती थीं। साथ ही यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगे हैं।
यह सब काफी समय से चल रहा था। जब महिलाओं ने सहन नहीं किया तो उन्होंने नासिक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 12 महिलाओं की शिकायतों पर आधारित नौ एफआईआर दर्ज हुई हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन निदा खान अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
आतंकी लिंक का एंगल
जांच में पता चला है कि निदा खान का पुराना संबंध डॉ. शाहीन शाहिद से था। शाहीन शाहिद जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़े बताए जाते हैं और दिल्ली में कुछ धमाकों से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दोनों का नासिक में लंबे समय से कनेक्शन था। अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस पूरे मामले को सिर्फ ऑफिस का मामला नहीं मान रही हैं। उन्हें लगता है कि यह एक तरह की हाइब्रिड या व्हाइट-कलर आतंकी साजिश हो सकती है, जिसमें कॉर्पोरेट ऑफिस को कट्टरपंथ फैलाने और लोगों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया गया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। नासिक पुलिस से जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम जल्द नासिक जा सकती है। वे व्हाट्सएप चैट, डिजिटल सबूत और ऑफिस के दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ने की वजह से एनआईए और एटीएस जैसी एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है।
कंपनी का रुख
टीसीएस कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जिन कर्मचारियों के नाम शिकायत में आए हैं, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी पुलिस को पूरा सहयोग दे रही है और आंतरिक जांच भी कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि निदा खान महिलाओं को बरगलाने और दबाव बनाने में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। अन्य टीम लीडर्स पर भी आरोप हैं। पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई समझने की कोशिश कर रही है। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद ही कई बातें और साफ हो सकेंगी।















