आजमगढ़। कैफियत एक्सप्रेस से आजमगढ़ स्टेशन होते हुए मुस्लिम समुदाय के तीन युवक दो हिंदू युवतियों को साथ लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन से सभी को उतार लिया है।
गोरखपुर के हैं तीनों आरोपी
तीनों युवक गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि युवक अपनी असली पहचान छिपाकर धोखाधड़ी के जरिए दोनों लड़कियों को कहीं ले जाने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना लगते ही सभी को ट्रेन से उतार लिया गया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है।

















