चकराता: देहरादून के पश्चिमी जनजाति क्षेत्र त्यूणी से सनातन धर्म में घर वापसी का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां ईसाई मिशनरियों के लोभ जाल में फंस कर ईसाई बनाए गए वंचित हिंदू परिवार ने पुन: अपने मूल में वापसी की।
हिन्दू संगठनों ने की मदद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्यूणी के रहने वाले श्यामलाल भारती की मदद हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने की थी। रुद्र सेना के संयोजक राकेश उत्तराखंडी ने बताया कि कुछ माह पूर्व श्याम लाल भारती ईसाई मिशनरियों के लोभ बहकावे में आ गए थे और वह ईसाई धर्म में आस्था रखने लगे थे।
इस बारे में संस्था और पूज्य साधु संतों ने उक्त परिवार के घर जाकर उनसे बातचीत की और उनकी सिद्ध काली माता मंदिर में सनातन धर्म में वापसी करवाई। इस अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रवचन इंद्री जी महाराज, राकेश उत्तराखंडी एवं संस्था के संगठन मंत्री भानु प्रताप सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















