US-Iran Ceasefire : सामने आया 10 सूत्री प्रस्ताव, इजराइल ने कहा- नहीं मानते संघर्ष विराम, लेबनान पर हमला जारी
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

US-Iran Ceasefire : सामने आया 10 सूत्री प्रस्ताव, इजराइल ने कहा- नहीं मानते संघर्ष विराम, लेबनान पर हमला जारी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने अमेरिका-ईरान सीजफायर समझौते को अमेरिका की जीत बताया है। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता है।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Shivam Dixit
Apr 8, 2026, 06:03 pm IST
inविश्व

वाशिंगटन/तेल अवीव/लेबनान/इस्लामाबाद (हि.स.) । अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव पर यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समयसीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले हुआ। ट्रंप ने मंगलवार की समय सीमा तय करते हुए तेहरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या फिर समूची सभ्यता को मिटा दिए जाने का सामना करने की चेतावनी दी थी।

मंगलवार देर रात ट्रंप की सहमत होने की घोषणा उनकी असाधारण चेतावनी से एकदम उलट रही। यह घोषणा पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मध्यस्थता प्रयासों के बाद सामने आई।

गल्फ न्यूज, अल जजीरा, तसनीम, सीबीएस न्यूज और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने पुष्टि की है कि अगले दो हफ्तों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति ईरानी सेना के प्रबंधन में दी जाएगी। अराकची ने बुधवार तड़के अपने एक्स हैंडल पर ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से युद्ध में प्रस्तावित युद्ध विराम के बारे में बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के 15 और ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव के बाद शांति का यह अवसर मिला है। बयान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सैन्य प्रमुख का आभार जताया गया है। इसमें कहा गया है कि दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं का ध्यान रखते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग संभव होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी। इसके बाद छिड़ा युद्ध खाड़ी देशों तक फैल गया। होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान ने कड़ा पहरा बैठा दिया। जहाजों के आवागमन पर रोक लगा दिया। इससे सारी दुनिया में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया। संघर्ष विराम पर सहमत होने के बावजूद ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत संघर्ष की समाप्ति का संकेत नहीं होगी, बल्कि कूटनीतिक प्रयासों के विस्तार के रूप में होगी।

यह अमेरिका की जीत है

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने अमेरिका-ईरान सीजफायर समझौते को अमेरिका की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रपति ट्रंप और जाबांज सेना ने मुमकिन बनाया। उन्होंने एक्स पर कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान ने प्रशासन को कड़ी बातचीत करने का मौका दिया, जिससे अब एक कूटनीतिक समाधान और लंबे समय तक शांति की राह खुली है। उन्होंने लिखा, “इसके अलावा राष्ट्रपति ने होर्मुज को फिर से खुलवाया।”

ईरान की शर्तों पर ही बढ़ेंगे अगले कदम

ईरानी अधिकारी अमेरिका के साथ इस सीजफायर समझौते को ईरान के लिए एक “जीत” के तौर पर पेश कर रहे हैं। वह अब नागरिकों से वादा कर रहे हैं कि अब अगले कदम ईरान की शर्तों पर बढ़ेंगे। वह कह रहे हैं कि अमेरिका ने ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव को मानकर ही संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। वह कह रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन गई है। इस जंग से ईरान को वही मिला जो वह चाहता था।

लेबनान पर इजराइल का हमला

इजराइल ने इस संघर्ष विराम से लेबनान को अलग रखते हुए उस पर ताजा हमला किया है। उसने टायर शहर निवासियों को अपने घर तुरंत खाली करने का आदेश देते हुए आसन्न हमले की चेतावनी जारी की है। लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह से मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह आदेश विशेष रूप से टायर के अल-अब्बासिया और शबरीहा जिलों में रहने वाले निवासियों के लिए है। विस्थापित निवासियों से कहा गया कि वे दक्षिणी लेबनान में जहरानी नदी के उत्तर की ओर चले जाएं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए की रिपोर्ट के अनुसार इज़राइल ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों पर हमले किए। इनमें से कई हमले लेबनान के तटीय शहर टायर के पास के इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। तड़के एक रिहायशी इमारत पर हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यहीं पर एक ड्रोन हमले में एक कार को भी निशाना बनाया गया। इस्लामिक हेल्थ कमेटी के पैरामेडिक्स की एक चौकी पर हमला किया।

ईरान किसे भेजेगा इस्लामाबाद, यह अभी तय नहीं

ईरान ने कहा है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका के साथ होने वाली आगामी इस्लामाबाद वार्ता के लिए किसे भेजा जाएगा, यह अभी तय नहीं है। ईरान ने मीडिया से अपुष्ट खबरों का प्रसारण न करने का अनुरोध किया है। सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम के अनुसार मीडिया के उन तमाम दावों के बावजूद ईरानी वार्ताकारों की टीम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सूत्र ने बताया कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिवालय ही टीम तय करेगा। यह प्रतिक्रिया तब आई जब एक ईरानी समाचार एजेंसी ने दावा किया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस एजेंसी ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वैंस के किए जाने की भी उम्मीद है।

और भी जगहों पर हुए हमले

बहरीन ने कहा है कि उसकी नागरिक सुरक्षा टीम ने सुबह ईरान की ओर से हुए हमलों के कारण एक जगह लगी आग को बुझाने में सफलता हासिल की है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक इंटरसेप्शन (हमले को रोकने की कार्रवाई) के दौरान गिरे मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सऊदी अरब ने बताया कि उसने पांच बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया।

ट्रंप ने कहा, नहीं पता 15 दिन में क्या होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ पर नया बयान पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध विराम का स्वागत करता है। वह भी लड़ाई से थक चुका है। उन्होंने कहा कि सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले 15 दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कैसे आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा, ”हमें नहीं पता कि इजराइल उस बातचीत में शामिल होगा या नहीं, जिसकी मध्यस्थता पाकिस्तान करेगा।”

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने संघर्ष विराम समझौते की मध्यस्थता में मदद के लिए पाकिस्तान और चीन का आभार जताया है।

ईरान का 10 सूत्री प्रस्ताव-

1- अमेरिका को सैद्धांतिक रूप से आक्रमण न करने की गारंटी देने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

2- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का निरंतर नियंत्रण बना रहे।

3- ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार किया जाना चाहिए।

4- सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाया जाए।

5- सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाया जाए।

6- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त किया जाए।

7- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त किया जाए।

8- ईरान को पहुंचाए गए नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान किया जाए।

9- इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी हो।

10- लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति हो।

Topics: होर्मुज जलडमरूमध्यIsrael Lebanon conflict latestपश्चिम एशिया संकटMiddle East tension news Hindiवैश्विक राजनीतिIran 10 point proposal explainedयुद्ध विरामपाकिस्तान मध्यस्थताअमेरिका ईरान सीजफायरइजराइल लेबनान संघर्षअंतरराष्ट्रीय खबरईरान प्रस्तावUS Iran ceasefire news Trump Pakistan mediationडोनाल्ड ट्रंपHormuz Strait reopening impact
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Iran recloses strait of hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल का निर्यात बढ़ा, हमलों के बावजूद टैंकरों की आवाजाही जारी

फ्लाईदुबई विमान मामला: ट्रंप ने भारतीय पायलट को बताया ‘हीरो’, आरोपी मुस्लिम को-पायलट के लिए कहा- आतंकी

Iran recloses strait of hormuz

ट्रंप ने खारिज किया ईरान का नया प्रस्ताव, होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु बातचीत पर साफ इनकार

Iran plans Digital tax in hormuz strait

ईरान का अमेरिका को नया प्रस्ताव: होर्मुज जलडमरूमध्य 6-7 दिनों में खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने की पेशकश

US ने क्यों दी ईरान को सभी एयरलाइंस ठप करने की चेतावनी, क्या होगा इसका असर?

डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के साथ सैन्य टकराव समाप्त होते ही सस्ता होगा तेल, कीमतें होंगी बहुत कम

Load More

ताज़ा समाचार

बैंकॉक में संस्कृत सम्मेलन में ज्योत्सना बंसल की पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

बैंकॉक में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा: ‘तर्कन्यूमरो’ के जरिए ज्योत्स्ना बंसल ने वैश्विक मंच पर रचा इतिहास

लखनऊ में बाढ़ और राहत अभियान का जायजा लेते अधिकारी

लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

आदि रंगोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव

Ashok Singhal Tribute Hukkeri Karnataka

“अशोक सिंहल का त्याग व सेवा पथ सदैव प्रेरणादायी”: कर्नाटक के हुकेरी में संतों के सानिध्य में गूंजा रामभक्ति का संदेश

भारतीय रेलवे (प्रतीकात्मक चित्र)

कुम्भ से पहले हरिद्वार को तीन नयी रेल सेवाएं, बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार

भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में महिला कारीगरों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

भदोही जिले का नाम बदलेगा, फिर से होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने की घोषणा

RSS Massive Cleanliness Campaign Varanasi Kashi Prant Krishna Mohan Volunteers

स्वच्छता संस्कार और नागरिक कर्तव्य”: वाराणसी में RSS का वृहद स्वच्छता अभियान; शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, AK 47, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निकाली गई विशाल रैली

हरिद्वार : नशे के खिलाफ गूंजा ‘व्यसन छोड़ें-सृजन से जुड़ें’ का संदेश

जनजातीय कल्याण केंद्र महाकोशल को 11वां ‘संत ईश्वर सम्मान’: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies