मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दरिंदगी का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां एक 60 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने 11 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दरिंदे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना मनासा थाना क्षेत्र में पड़दा गांव की है। जहां हिन्दू परिवार के साथ ही आरोपी मोहम्मद अब्दुल रहमान भी पड़ोस में ही रहता था। आरोप है कि बुधवार की रात को जब पीड़ित बच्ची अपने घर पर अकेली थी, तभी बदनीयत के साथ अब्दुल रहमान उसके घर में घुस गया। उसने मौका देखकर लड़की से जबर्दस्ती की। बच्ची रोने लगी तो वह पकड़े जाने की डर से तुरंत वहां से फरार हो गया।
भागने से पहले उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देगा। हालांकि, जब घर के लोग वापस लौटे तो पीड़िता नो रोते हुए सारी बात बताई। नाराज परिवार तुरंत आरोपी के घर गया, लेकिन वो वहां से फरार हो चुका था।
गांव में गुस्सा और भीड़ का इकट्ठा होना
गुरुवार सुबह जब पूरे गांव को इस घटना की खबर लगी तो लोग भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के घर के सामने इकट्ठा हो गए। भीड़ ने घर को घेर लिया, अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और घर में आग लगाने की कोशिश भी की। लोग आरोपी के घर को पूरी तरह ढहाने की मांग कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे भीड़ को तितर-बितर किया गया। लड़की के परिवार की शिकायत पर आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। मनासा की एसडीएम किरण अंजाना ने बताया कि प्रशासन ने अभी आरोपी के घर को ढहाने या नोटिस देने जै कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव में अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।










