उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 57 गौकशी गैंग चिन्हित, 162 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने गौकशी और गौतस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 57 गैंग चिन्हित, 162 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी, 67 को जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद जिला हरिद्वार में गौकशी, गौ तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान तेज किया है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गोकशी गैंगों पर मेगा एक्शन लिया गया है, जिसने 57 गैंग चिन्हित किए गए हैं, इनमें 162 अपराधियों पर गैंगस्टर की तैयारी की जा रही है और उनमें से 67 जिला बदर किए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

गौ तस्करों की संपत्तियों की जांच

उन्होंने बताया कि गौ कशी गौ तस्करी करने वालों की संपत्तियों की जांच भी की जा रही है साथ ही इनके पड़ोसी राज्यों में फैले नेटवर्क भी देखे जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि ऐसी जानकारी भी मिली है कि इस अपराध ने संलिप्त लोग यूपी और उत्तराखंड में अपना नेटवर्क चला रहे है और दोनों राज्यों की पुलिस प्रशासन के साथ लुका छुपी का खेल खेलते रहे है। ऐसे तत्वों की पहचान की जा रही है और एक बड़े अभियान के साथ हरिद्वार पुलिस गौ तस्करों और गौवंश हत्या करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हरिद्वार जिले में सरकारी भूमि को करें अतिक्रमण मुक्त: हाई कोर्ट

उधर जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में सनातन से जुड़े संगठनों,अखाड़ों द्वारा इस विषय पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का ध्यान आकृष्ट कराया था जिसके बाद जिला पुलिस ने व्यापक अभियान गौवंश तस्करों हत्या करने वालों के खिलाफ शुरू किया है।

Share