मुंबई के धारावी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में आशिक खान नाम के शख्स ने हिंदू युवक की बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें आशिक खान अश्विन नादर (22) को बेहरमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक,16 मार्च को धारावी में दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। स्कूटर पार्किंग को लेकर आशिक खान और उसके दोस्त अश्विन नादर के बीच मामूली बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आशिक खान ने अश्विन नादर को सरेआम बेरहमी से पीटा। अश्विन को लहूलुहान करने के बाद भी वह नहीं रुका और उसे पीटता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हिंदू युवक को सायन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अश्विनी की हत्या के मामले में आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आशिक खान को नशे की लत है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आशिक खान और अश्विन को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आशिक के हमले में गंभीर रूप से घायल अश्विनी नादर खून से लथपथ सड़क पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आ सकी।

















