गंगा की पवित्र धारा में अपवित्रता की चिकन बिरयानी पार्टी
July 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गंगा की पवित्र धारा में अपवित्रता की चिकन बिरयानी पार्टी

वास्‍तव में जिसे करोड़ों लोग “मां” के रूप में पूजते हैं। उसमें अपनी जूठन डालना, मांसाहार के अवशेष गिराना कैसे सही हो सकता है? सभी को समझना होगा कि गंगा के प्रति यह ‘मां’ का भाव सिर्फ धार्मिकता के आधार पर ही नहीं है, इसके पीछे अनेक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार भी मौजूद हैं।

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
Mar 18, 2026, 10:00 pm IST
in भारत
वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी करते मुस्लिम

वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी करते मुस्लिम

बहुत पहले एक गीत आया था “राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप धोते-धोते”, दरअसल जब यह गीत आया था तो इसके कई सांकेतिक अर्थ भी थे जिन्होंने यह फिल्‍म देखी है वह पुराने लोग और आज के जमाने के नए लोग इस बात को गहराई से समझते ही होंगे किंतु जब घटना काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने की हो, तब इस गीत के बोल के अर्थ को ओर गहराई से समझा जा सकता है।

यह गीत आज के समय में भारतीय समाज की चेतना पर लगा वह आईना है, जिसमें समय-समय पर हमारी प्रवृत्तियाँ स्पष्ट दिखाई देती हैं। हद तो ये है कि काशी में गंगा की धारा के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार पार्टी करने के बाद कथित रूप से मांसाहार के अवशेष गंगा में फेंक दिए गए।

घटना और सामाजिक प्रश्न

देखा जाए तो यह घटना सीधे तौर पर आस्था, संवेदनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक मर्यादा के बीच संतुलन की कसौटी बन गया है और यह बताता है कि हिन्‍दू आस्‍था पर कैसे-कैसे चोट की जा रही है। वाराणसी की इस घटना में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। किंतु प्रश्‍न इससे एक समुदाय (इस्‍लाम) के व्यवहार के प्रश्न का भी है और साथ में हम सभी के उत्तरदायित्‍व का भी कि उस पवित्र धारा (गंगा) के प्रति जिम्मेदारी का भाव हमारे भीतर कितना गहन है।

वास्‍तव में जिसे करोड़ों लोग “मां” के रूप में पूजते हैं। उसमें अपनी जूठन डालना, मांसाहार के अवशेष गिराना कैसे सही हो सकता है? सभी को समझना होगा कि गंगा के प्रति यह ‘मां’ का भाव सिर्फ धार्मिकता के आधार पर ही नहीं है, इसके पीछे अनेक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार भी मौजूद हैं।

धार्मिक ग्रंथों में गंगा का महत्व

गंगा को लेकर भारतीय परंपरा में जो श्रद्धा है, उसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में बार-बार मिलता है। गरुड़ पुराण में स्पष्ट कहा गया है, “गंगाजल स्पर्श मात्र से ही पापों का नाश होता है और आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।” (अध्याय 10, श्लोक 32)। इसी प्रकार वाल्मीकि रामायण में गंगा को “त्रिपथगा” कहा गया है, जो तीनों लोकों में बहती है और जीवन को पवित्र करती है। लेकिन गंगा की महिमा सिर्फ धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं है। आधुनिक वैज्ञानिकों ने भी इसके जल की विशेषताओं पर गहन अध्ययन किया है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. डी.एस. भार्गव अपनी पुस्तक “गंगा वाटर पॉल्यूशन” में लिखते हैं कि “गंगा जल में अद्भुत आत्मशुद्धि क्षमता (सेल्फ-प्यूरिफिकेशन कैपेसिटी) है, जो अन्य नदियों में सामान्यतः नहीं पाई जाती।” (डी.एस. भार्गव, गंगा वाटर पॉल्यूशन, 1985, पृष्ठ 45)।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण: बैक्टीरियोफेज का महत्व

इसी संदर्भ में ‘फेलिक्स डी’हेरल’ जो बैक्टीरियोफेज पर अपने शोध के लिए प्रसिद्ध हैं, ने गंगा जल पर अध्ययन करते हुए लिखा, “गंगा का जल रोगजनक जीवाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत क्षमता रखता है।” (फेलिक्स डी’हेरल, द बैक्टीरियोफेज, 1926, पृष्ठ 112)। वस्‍तुत: फेलिक्स डी’हेरल (1873-1949) वह प्रसिद्ध फ्रांसीसी-कनाडाई सूक्ष्मजीवविज्ञानी हैं, जिन्हें बैक्टीरियोफेज की खोज और उनके शोध के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है।1917 में, पास्चर संस्थान में काम करते हुए, उन्होंने ही इन “जीवाणु खाने वाले” बैक्टीरियोफेज की खोज की और उसे ये नाम दिया था।

गंगा जल की वैज्ञानिक विशेषताएं

यह संयोग नहीं है कि सदियों से गंगा जल को अमृत तुल्य माना गया। वैज्ञानिक दृष्टि से इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज और उच्च ऑक्सीजन धारण क्षमता इसे विशिष्ट बनाती है। डॉ. जे.सी. अग्रवाल ने अपनी पुस्तक “वाटर क्वालिटी ऑफ द गंगा रिवर” में उल्लेख किया, “गंगा जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे यह स्वयं को शुद्ध बनाए रखता है।” (1996, पृष्ठ 78)।

व्यवहार और जिम्मेदारी पर प्रश्न

ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि जिस धारा को धर्म और विज्ञान दोनों ने विशेष माना, उसमें इस प्रकार का व्यवहार कितना उचित है? क्या इसे “व्यक्तिगत स्वतंत्रता” कहकर टाला जा सकता है? वाराणसी की घटना में जो सबसे गंभीर पहलू सामने आया, वह फिर कहना होगा कि “इफ्तार का आयोजन नहीं होकर गंगा की धारा में मांसाहार करना और उसके अवशेष फेंकना है।” यहां यह समझना आवश्यक है कि हिंदू परंपरा में गंगा सिर्फ जल न होकर “जीवंत सत्ता” है। यही कारण है कि अंतिम समय में गंगाजल पिलाने की परंपरा है, क्योंकि यह आत्मा की शुद्धि का माध्यम मानी गई है।

प्रदूषण और वैज्ञानिक चेतावनी

गंगा की पवित्रता का एक और वैज्ञानिक पक्ष भी है। डॉ. बी.डी. त्रिपाठी अपनी पुस्तक “एनवायरनमेंटल स्टडीज ऑन रिवर गंगा में इस संदर्भ को विस्‍तार से लिखते हुए बताते हैं कि “गंगा की धारा में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव जैविक अपशिष्ट को तोड़ने में सक्षम होते हैं, किंतु अत्यधिक प्रदूषण इसकी क्षमता को भी समाप्त कर सकता है।” (2008, पृष्ठ 134)। ऐसे में निश्‍चित तौर पर डॉ. बी.डी. त्रिपाठी का यह अध्‍ययन एवं शोधपूर्ण कथन इस बात की ओर संकेत करता है कि गंगा की आत्मशुद्धि क्षमता असीमित नहीं है। यदि लगातार प्रदूषण बढ़ता रहा, तो यह विशेषता भी समाप्त हो सकती है।

सामाजिक प्रतिक्रिया और मतभेद

इस पूरे विवाद का एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी इस कृत्य की आलोचना की है। वाराणसी के अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने इसे इस्लाम के विरुद्ध बताया है। दूसरी ओर घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे सामान्य घटना बताते हुए सवाल उठाए कि इसमें अपराध क्या है?

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का सवाल है कि आखिर इन मुस्लिम लोगों ने कौन-सा कानून तोड़ा है? इनका पाप क्या है? किंतु उन्‍हें भी ये समझना होगा कि कानून सिर्फ कार्य को नहीं, उसके प्रभाव को भी देखता है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, सार्वजनिक जल स्रोत को प्रदूषित करना और सामाजिक तनाव उत्पन्न करना, वस्‍तुत: ये सभी गंभीर मुद्दे हैं। समस्या यहां गंगा नदी में मांस खाने से है। गंगा नदी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र नदी है, जिसकी आराधना देवी के रूप में होती है। यह पाप नाशिनी और मोक्ष प्रदाता है।

अस्थि विसर्जन बनाम भोजन अवशेष

कुछ लोगों ने इस घटना के समर्थन में यह तर्क दिया कि जब गंगा में अस्थियां विसर्जित की जाती हैं, तो हड्डियां फेंकने में क्या अंतर है। यह तर्क कितना सतही है, वह उस सोचनेवाले की बुद्धि‍ से पता चलता है, वस्‍तुत: धार्मिक और सांस्कृतिक समझ की कमी को भी यह दर्शाता है।

गरुड़ पुराण में स्पष्ट उल्लेख है कि अस्थि विसर्जन एक संस्कारित प्रक्रिया है, जो विधि-विधान और मंत्रों के साथ संपन्‍न की जाती है, ताकि आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो (गरुड़ पुराण, अध्याय 7, पृष्ठ 89)। इसके विपरीत भोजन के अवशेष फेंकना सीधे गंगा में प्रदूषण फैलाना और पैदा करना है, जिसका कोई धार्मिक औचित्य नहीं है।

सहिष्णुता और जिम्मेदारी

यह सच है कि भारत की पहचान उसकी सहिष्णुता है। यहां विभिन्न पंथों और परंपराओं का सहअस्तित्व है। किंतु सहिष्णुता का अर्थ यह नहीं कि आस्था का अपमान सह लिया जाए। मुसलमानों की इस इफ्तार पार्टी के समर्थन में जो बोल रहे हैं उन्हें समझना होगा कि अधिकार और जिम्मेदारी दोनों साथ-साथ चलते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग करता है, तो उसे यह भी ध्यान रखना होगा कि उसका व्यवहार किसी अन्य की गहरी आस्था को आहत न करे।

आत्ममंथन का अवसर

अंततः यह घटना हमें आत्ममंथन का अवसर देती है। सभी ये समझें कि गंगा भारतीय सभ्यता की जीवनरेखा है। इसकी पवित्रता सिर्फ धार्मिक मान्यता तक सीमित न होकर वैज्ञानिक सच्चाई भी है। इसलिए ही “राम तेरी गंगा मैली…” की पंक्ति आज फिर गूंजती है, जिसमें वर्तमान समाज के प्रति गंगा की शिकायत भी है और उसकी चेतावनी भी कि यदि हमने अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का सम्मान नहीं किया, तो हम सिर्फ इतिहास में ही उन्हें खोजते रह जाएंगे।

वस्‍तुत: हम यह समझें कि गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। आस्था, विज्ञान और संवेदनशीलता, इन तीनों के संतुलन से ही गंगा की पवित्रता बनी रह सकती है। बात यहां हिन्‍दू-मुस्‍लमान या अन्‍य किसी मत-पंथ की नहीं है, गंगा की पवित्रता की है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्‍मेदारी है।

 

Topics: अंजुमन इंतजामिया कमेटीगंगा इफ्तार विवादगंगा जल का विज्ञानगरुड़ पुराण गंगा महिमाराम तेरी गंगा मैलीगंगा प्रदूषण और आस्था
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गंगा में बिरयानी की हड्डियां फेंकने वाले युवकों के समर्थन में उतरे अखिलेश,  कहा – नाव पर इफ्तार में दिक्कत क्यों

पुलिस-प्रशासन अलर्ट

कानपुर हिंसा के बाद बनारस में प्रशासन अलर्ट, अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने कहा- जमीयत उलेमा हिंद की अपील बेबुनियाद

‘कोर्ट कमिश्नर’ के विरोध में प्रदर्शन करते मुसलमान

अदालत और अनुसंधान का अंधविरोध

Load More

ताज़ा समाचार

कर्णावती में पौधरोपण करते वालंटियर्स

अहमदाबाद ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: एक घंटे में 3.61 लाख पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र : सीएम धामी 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराया, 142 साल के इतिहास में पहली बार

cm yogi adityanath

अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना? 21 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये; जानिये कैसे मिलेगा ये लाभ

कर्नाटक में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा

कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, फर्जी पहचान से बनवाए राशन कार्ड और वोटर आईडी

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराती धर्म ध्वजा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में निकली सीईओ की वेकेंसी

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

CM शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा-पश्चिम बंगाल में रथयात्रा समितियों को मिलेगी 5-5 लाख की सरकारी सहायता

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies