उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने के हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अफजार खान नाम के मुस्लिम शख्स ने दरिंदगी की सारी हदों को पार करते हुए अपनी बीवी को चाकू से गोद डाला। इतना ही नहीं, उसने अपनी सास और साले आदिल पर भी हमला करके उनकी हत्या कर दी। ये सब घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई फैमिली पंचायत सोमवार दोपहर को हुआ।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पता चला है कि ये वारदात बरेली शहर के इज्जतनगर क्षेत्र में रहपुरा चौधरी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि अफजार खान (35-39 साल) और उसकी पत्नी सैमा खान (30) का वर्ष 2017 में निकाह हुआ था। दोनों के बीच लगातार झगड़े चल रहे थे। कुछ दिनों से सैमा अपने मायके में रह रही थी। परिवार के लोग और कुछ पड़ोसी मिलकर इस विवाद को बातचीत से खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसमें दोनों तरफ के रिश्तेदार मौजूद थे।
क्या है पूरा मामला
पंचायत के दौरान अचानक अफजार ने चाकू निकाला और पहले अपनी बीवी सैमा पर हमला कर दिया। यह सब उनके दो बच्चों (8 साल और 5 साल) के सामने हुआ। सैमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद अफजार ने अपनी सास अस्मा (54) और साले आदिल (20) पर भी चाकू से कई बार वार किए। दोनों की मौके पर ही खून बहने से मौत हो गई। इसके साथ ही जब सैमा ने जब सास-साले को बचाने की कोशिश की तो उन्हें और चोटें आईं। पूरे घटनाक्रम में बच्चे और बाकी लोग मौजूद थे। हमला इतनी तेजी से हुआ कि कोई रोक नहीं पाया।
इसे भी पढ़ें: ‘मियां भाइयों’ के खिलाफ बोलने पर हिंदुओं का गला काटने की धमकी दी, गिरफ्तारी के बाद माफी मांगता नजर आया फरमान
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना का क्रम समझने में मदद मिलेगी। फिलहाल अफजार खान फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें लगा दी हैं। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर सैमा की हालत सुधरी तो जल्दी मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज कराया जाएगा।

















