भुवनेश्वर । मुसलमान युवकों द्वारा हिन्दू नाम बता कर धोखे से हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाये जाने संबंधी बातों को भले ही कुछ लोग प्रपागंडा के रुप में प्रचारित कर रहे हों लेकिन यह एक वास्तविकता है । देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की अनेक घटनाएं जहां सामने आ चुकी हैं वहीं ओडिशा की राजधानी राजधानी भुवनेश्वर से भी इस तरह का ‘लव जिहाद’ से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
हिंदू बनकर युवती से संपर्क करने का आरोप
खुद को हिंदू बताकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने और बाद में जबरन कर्नाटक ले जाने की कोशिश करने के आरोप में कमिशनरेट पुलिस ने एक मुसलमान युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरफान अंसारी के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के बीदर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह सोशल मीडिया पर जयराम शर्मा नाम से खुद को हिंदू बताकर युवती से संपर्क में आया था।
सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भद्रक जिले की 26 वर्षीय युवती भुवनेश्वर के एक विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी और एयर होस्टेस का प्रशिक्षण ले चुकी है। पढ़ाई के बाद वह कर्नाटक के एक होटल में नौकरी कर रही थी। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान इरफान अंसारी से हुई। फेसबुक पर इरफान ने खुद को जयाराम शर्मा बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे उसे प्रेम संबंध में बांध लिया। उसने युवती से शादी का वादा भी किया था।
करीब एक साल तक संपर्क में रहे दोनों
कुछ समय बाद युवती कर्नाटक से लौटकर पुरी में नौकरी करने लगी। इस दौरान इरफान बीच-बीच में पुरी आकर उससे मिलता रहा। करीब एक साल तक दोनों के बीच संपर्क बना रहा, लेकिन युवती को आरोपी की असली पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
दो आधार कार्ड मिलने से हुआ आरोपी का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में इरफान ने युवती को मिलने के लिए भुवनेश्वर बुलाया और साहिदनगर क्षेत्र के एक होटल में कमरा बुक किया। इसी दौरान जब इरफान बाथरूम गया, तो युवती को उसके जेब से दो आधार कार्ड मिले। एक आधार कार्ड में उसका नाम इरफान अंसारी था, जबकि दूसरे में जयाराम शर्मा लिखा हुआ था। दोनों पहचान पत्र देखकर युवती को आरोपी की असली पहचान का पता चला।
विरोध करने पर जबरदस्ती का आरोप
इस बात को लेकर जब युवती ने विरोध किया और संबंध आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि इरफान ने उसके साथ होटल के कमरे में जबरदस्ती की। इसके बाद वह युवती को जबरन कार में बैठाकर कर्नाटक ले जाने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हालांकि, युवती के विरोध और सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को फरार होने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक कार और कुछ हथियार भी जब्त किए हैं।
मामले की विस्तृत जांच जारी
साहिदनगर थाना पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह के जाल में और कितनी युवतियां फंसी हो सकती हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

















