मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी स्ट्राइक में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मार गिराए जाने के बाद अब ईरान पूरी ताकत से पलटवार कर रहा है। इस बीच खाड़ी में चल रहे युद्ध का असर अब वैश्विक तेल बाजारों पर दिखने लगा है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। एशिया में शुरुआती क्रूड ऑयल की कीमत 13 प्रतिशत बढ़ गया है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को एशिया में शुरुआती व्यापार में ब्रेंट क्रूड $80.20 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो शुक्रवार को $72.87 के बंद भाव से 13% ज़्यादा है। दरअसल, ईरान ने युद्ध के शुरू होने से पहले ही ईरान ने कहा था कि वो जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर देगा और वैश्विक तेल व्यापार के 20 फीसदी व्यापार को ठप कर देगा।
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अंतरिम काउंसिल ने लिया चार्ज
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के द्वारा अली खामेनेई की हत्या के बाद अब ईरान की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल ने देश के देश के संविधान के तहत रविवार को मीटिंग के बाद अधिकार को संभाल लिया है। इस परिषद को राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन, ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम-होसैन मोहसेनी एजेई, और एक्सपीडिएंसी काउंसिल के मेंबर अहमद-अली अराफी के नेतृत्व संचालित किया जा रहा है। ये परिषद तब तक काम करेगी, जब तक कि खामेनेई उत्तराधिकारी का चयन नहीं कर लिया जाता। इस बीच ईरान के साथ युद्ध के मध्य इजरायली सेना ने एक बार फिर से तेहरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।
President Trump said the US military operations in Iran are continuing at full capacity and will not stop until Washington’s objectives are achieved, while addressed the Iranian people, saying: “Seize this opportunity and take back your country.” pic.twitter.com/HrgWA2bUMN
— Iran International English (@IranIntl_En) March 1, 2026
ट्रंप बोले-लक्ष्य पूरे होने तक करते रहेंगे हमला
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के बाद एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान में अमेरिकी मिलिट्री अभियान पूरी क्षमता से जारी रहेगा, जब तक कि वाशिंगटन अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर लेता है। इसके साथ ही उन्होंने ईऱानी जनता से एक बार फिर से विद्रोह को और तेज करने की अपील करते हुए कहा कि इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने देश को वापस हासिल करो।















