क्यूबा ने कहा कि उसके बॉर्डर गार्ड्स ने अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर चार लोगों को मार गिराया है। यह घटना क्यूबा के उत्तरी तट के पास विला क्लारा प्रांत में कैयो फालकोनेस के नजदीक हुई। आरोप है कि स्पीडबोट पर सवार लोगों के जवानों पर गोलीबारी की थी।
घटना कैसे हुई
क्यूबा के इंटीरियर मिनिस्ट्री के बयान के मुताबिक, फ्लोरिडा रजिस्ट्रेशन वाली स्पीडबोट (रजिस्ट्रेशन नंबर FL7726SH) क्यूबा के टेरिटोरियल वॉटर्स में घुस आई। यह जगह एल पिनो चैनल के करीब एक नॉटिकल माइल उत्तर-पूर्व में थी। क्यूबा की बॉर्डर गार्ड की एक यूनिट, जिसमें पांच जवान थे, बोर्ड पर चेक करने के लिए पास गई ताकि उसकी पहचान हो सके। जैसे ही वे नजदीक पहुंचे, स्पीडबोट पर सवार लोगों ने क्यूबा के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में क्यूबा की नाव के कमांडर को चोट लगी।
क्यूबा के गार्ड्स ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें स्पीडबोट पर सवार चार लोग मारे गए और छह घायल हो गए। घायलों को मेडिकल मदद दी जा रही है। क्यूबा ने इसे अपनी संप्रभुता की रक्षा बताया और कहा कि वे अपने पानी की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
फ्लोरिडा में रजिस्टर्ड थी बोट
बोट अमेरिका में रजिस्टर्ड थी, खासकर फ्लोरिडा से। क्यूबा ने इसे “उल्लंघन करने वाली स्पीडबोट” कहा। बोट पर कुल कम से कम 10 लोग थे–चार मारे गए, छह घायल। इन लोगों की नागरिकता के बारे में क्यूबा ने कुछ नहीं कहा। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि यह एक सिविलियन बोट थी, जो शायद क्यूबा से रिश्तेदारों को निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन क्यूबा ने इसे आक्रामक बताया और कहा कि उन पर पहले गोली चली।
दोनों तरफ के बयान
क्यूबा की तरफ से अमेरिका में उसके एम्बेसी ने कहा: “मौजूदा चुनौतियों के बीच क्यूबा अपने टेरिटोरियल वॉटर्स की रक्षा करने का संकल्प दोहराता है। राष्ट्रीय रक्षा हमारे राज्य का बुनियादी सिद्धांत है, जो संप्रभुता बचाने और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए है।” अमेरिकी साइड से सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने कहा, “हम क्यूबा की बात पर भरोसा नहीं करेंगे। हमें पूरी कहानी पता चलेगी।” उन्होंने कहा कि समुद्र में ऐसी गोलीबारी बहुत असामान्य है। वे जानकारी जुटा रहे हैं और उसके बाद जवाब देंगे।
इसे भी पढ़ें: ‘भगवा कनेक्शन’ : तेल अवीव में दिखी मोदी-नेतन्याहू की खास केमिस्ट्री, ड्रेस देखकर बोले- ‘मैचिंग-मैचिंग’
फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर ने कहा कि क्यूबा सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता और वे कम्युनिस्ट्स को जवाबदेह ठहराने की पूरी कोशिश करेंगे।
क्या है पूरा मामला
यह इलाका क्यूबा से अमेरिका भागने वालों और लोगों की तस्करी के लिए जाना जाता है। तेज स्पीडबोट्स का इस्तेमाल अक्सर होता है। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं – 2022 में जून में बहिया होंडा के पास एक तस्करी वाली बोट पर फायरिंग में एक व्यक्ति मारा गया था। उसी साल अक्टूबर में कोस्ट गार्ड ने एक बोट को रैम किया था, जिसमें सात माइग्रेंट्स मारे गए थे, जिनमें एक दो साल की बच्ची एलिजाबेथ मेजोसो भी शामिल थी।
अभी अमेरिका-क्यूबा के बीच तनाव ज्यादा है, खासकर ऑयल एम्बार्गो और एनर्जी संकट की वजह से। क्यूबा में रोज 12-20 घंटे बिजली कटौती हो रही है। वेनेजुएला से ऑयल सप्लाई रुक गई है। अमेरिका ने कुछ राहत दी है कि प्राइवेट बिजनेस और घरों के लिए वेनेजुएला का ऑयल बेचा जा सकता है, लेकिन सरकार को नहीं।











