अनंत चतुर्दशी का गूढ़ रहस्य: 14 लोक, विष्णु पूजन और गणेश विसर्जन की कथा
September 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

अनंत चतुर्दशी का गूढ़ रहस्य: 14 लोक, विष्णु पूजन और गणेश विसर्जन की कथा

श्रीमद्भागवत के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर 14 लोकों की रक्षा, अनंत रक्षासूत्र बांधने का मंत्र और गणपति विसर्जन की प्राचीन कथा पढ़ें। सनातन संस्कृति का गहरा अर्थ समझें।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी — edited by कुलदीप सिंह
Sep 25, 2026, 11:23 am IST
inविश्लेषण
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति में अनंत चतुर्दशी का विशिष्ट आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता है। इस तिथि को आम बोलचाल की भाषा में ‘अनंत चौदस’ के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस तिथि में 14 अंक का विशेष महत्व है। श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित है कि अनंत चतुर्दशी के 14 अंक विश्व ब्रह्माण्ड के 14 लोकों (सत्‍य, तप, जन, मह, स्‍वर्ग, भुव:, भू, अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल) के प्रतीक हैं।

इन्हीं 14 लोकों की रक्षा के लिए श्रीहरि विष्‍णु ने अलग-अलग अवतार लिये थे। इस महापुराण में इस तिथि पर सृष्टि के संचालक श्री हरि विष्णु के विशेष पूजन अर्चन का विधान विस्तार से वर्णित है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन सूती या रेशमी धागे को हल्दी और केसर से रंगकर उसमें 14 गांठे लगाकर यह रक्षासूत्र तैयार किया जाता है। फिर जगत पालक भगवान श्री हरि विष्णु का दीप,धूप फल, फूल, हल्दी, अक्षत और भोग प्रसाद चढ़ा कर उनके चरणों में यह रक्षासूत्र अर्पित करके भाव भक्ति से उनका पूजन अर्चन किया जाता है। पूजन मंत्र है- ‘’अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।‘’ इस मंत्र का हिंदी भावार्थ यह है कि हे वासुदेव! मैं इस असीम और अनंत संसार रूपी महासागर में डूबा हुआ हूँ, मेरा उद्धार कीजिए। हे अनंत रूप वाले भगवान! मुझे अपने चरणों में लगाएं और इस अनंत सूत्र (रक्षा धागे) को मेरा बार-बार नमस्कार है। शास्त्र कहते हैं कि इस पावन तिथि को समूचे विश्व ब्रह्माण्ड के पालक भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का व्रत पूजन कर उनको 14 गांठों वाला अभिमंत्रित रक्षासूत्र बाँधने से श्रद्धालुओं को सांसारिक विघ्न बाधाओं से मुक्ति के साथ अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गणपति प्रतिमा विसर्जन का विलक्षण तत्वदर्शन

गणेशोत्सव के समापन पर गणपति की स्थापना, पूजन व विर्सजन की परम्परा है। आज की युवा पीढ़ी जिज्ञासा व्यक्त करती है कि इतने स्वागत-वंदन के बाद उस प्रतिमा का विसर्जन क्यूं कर दिया जाता है? वस्तुत: इसके पीछे हमारी सनातन संस्कृति का आत्मा की अनश्वरता का गूढ़ तत्वदर्शन निहित है। गणपति प्रतिमा का विसर्जन यह संदेश देता है कि पुनः नये रूप स्वरूप में प्रकट होने के लिए मोह-माया को छोड़कर हमें भी एक दिन प्रकृति में ही विलीन होना पड़ेगा।

संस्कृत भाषा में विसर्जन शब्द का शाब्दिक अर्थ है जल में विलीन करना। यह एक सम्मान सूचक प्रक्रिया है। इस विसर्जन के लिए निर्धारित तिथि ‘अनंत चतुर्दशी’ की महत्ता भी कम विशिष्ट नहीं है। अनंत अर्थात जिसका न कोई आदि हो, न अंत; जो चिरंतन हो, अक्षत हो। इसीलिए इस शुभ दिवस पर प्रतिमा विसर्जन के साथ गौरीनंदन के दस दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का समापन किया जाता है। गणपति बप्पा का यह दस दिवसीय पूजनोत्सव अंनत चतुर्दशी पर ही क्यों सम्पन्न होता है, इस बारे में श्रीमद्भागवत में उल्लेख मिलता है कि महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी से भागवत लेखन को शुरू किया था।

अनंत चतुर्दशी की कथा

आंख बंद कर वे कथा सुनाते रहे और श्रीगणेश अपने एक दांत को कलम बनाकर उसे लिपिबद्ध करते रहे। दस दिन बाद जब कथा पूरी कर महर्षि व्यास ने अपनी आंखें खोलीं तो पाया कि दस दिन के अनथक श्रम से गणेश जी के शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ गया है। तब वेदव्यास जी ने तत्काल गणेश जी को निकट के जलकुंड में बैठाकर उनके शरीर का ताप शांत किया। वह तिथि अनंत चतुर्दशी की थी। तभी से अनंत चतुर्दशी को उनकी प्रतिमा के जल विसर्जन की परम्परा शुरू हो गयी। प्रतिमा विसर्जन की परम्परा वस्तुत: हमारे जीवन व मृत्यु के चक्र की प्रतीक है। गणेश की मूर्ति बनायी जाती है, उसकी पूजा की जाती है एवं फिर उसे अगले साल वापस पाने के लिए प्रकृति को सौंप दिया जाता है।

इसी तरह, हम भी इस संसार में आते हैं अपने जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं एवं समय समाप्त होने पर पुन: एक नये जीवन की उम्मीद के साथ मृत्यु की गोद में समा जाते हैं। यह विसर्जन हमें तटस्थता के पाठ को सिखाता है। यह सिखाता है कि सांसारिक वस्तुएं व लौकिक सुख केवल शरीर को तृप्त करते हैं न कि आत्मा को। इस जीवन में मनुष्य को कई चीज़ों से लगाव हो जाता है लेकिन जब मृत्यु आती है तब हमें इन सारे बंधनों को तोड़कर जाना पड़ता है। गणपति बप्पा भी हमारे घर में स्थान ग्रहण करते हैं और हमें उनसे लगाव हो जाता है परंतु समय पूरा होते ही हमें उन्हें विसर्जित करना पड़ता है।

इकोफ्रेंडली गणेशोत्सव को बढ़ावा मिलना एक सुखद संकेत

हम सनातनधर्मी हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक विघ्नहर्ता गणेश का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी (14 सितम्बर) से शुरू हुआ बप्पा का यह दस दिवसीय मंगल उत्सव आज अनंत चतुर्दशी (15 सितम्बर) को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो रहा है। ज्ञात हो कि 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान घर और भव्य पूजा पंडालों में मनोहारी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, मोदक आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग प्रसाद और भक्ति गीत संगीत का आनंद के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं के अंतस को एक अनूठे आनंद से भर देता है।

लेकिन इस दिव्य पर्व के समापन पर देव प्रतिमाओं का जल विसर्जन करते हुए धरती माता और पंचतत्वों की पीड़ा को अनदेखा-अनसुना कर देना हमारी ऐसी नादानी और नैतिक अपराध है, जिससे मंगलमूर्ति हमसे कभी प्रसन्न नहीं हो सकते। खेद की बात है कि महानगरीय परिवेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश उत्सव के दौरान जाने-अनजाने ही पूजन के लिए हानिकारक रासायनिक रंगों से रंगी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियाँ स्थापित कर देते हैं।

क्यों खतरनाक हैं केमिकल की मूर्तियां

केमिकल से बनी यह मूर्तियां भले ही देखने में कितनी ही सुन्दर व आकर्षक लगें; पर्यावरण की दृष्टि से बेहद नुकसानदायक होती हैं। पीओपी में मैग्नीशियम, जिप्सम, फॉस्फोरस और सल्फर जैसे रसायन होते हैं जो आमतौर पर इन मूर्तियों को रंगने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन रंगों में पारा, कैडमियम, आर्सेनिक, लेड और कार्बन जैसे रसायन भी होते हैं। जब इन मूर्तियों को समुद्र, नदी, तालाबों, झीलों आदि जल स्रोतों में विसर्जित किया जाता है तो पानी विषाक्त हो जाने से पानी में रहने वाले जलीय जीवों को भारी नुकसान होता है। यदि हम सही मायने में विघ्नहर्ता का जन्मोत्सव मनाकर उनको प्रसन्न कर उनकी कृपा प्रसाद को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें अपनी यह भारी भूल सुधारनी ही होगी। लेकिन; हर्ष का विषय है कि विगत कुछ वर्षों में कई पर्यावरण प्रेमी श्रद्धालु और संस्थाएं इको फ्रेंडली गणेशोत्सव को बढ़ावा देने के सराहनीय प्रयास में जुटी हुई हैं।

हमारे धर्मग्रंथों में सुपारी व हल्दी से प्रतीक रूप में गजानन भगवान की पूजा का विधान वर्णित है। इसी तरह सनातन धर्म में पवित्र नदियों की मिट्टी को बहुत ही पवित्र बताया गया है। हिन्दू धर्म के मनीषियों के अनुसार, इन नदियों की मिट्टी से गणपति प्रतिमा का निर्माण कर गणेशोत्सव मनाना ही सच्चा ईश वंदन है। इसी तरह गोमय की गणपति प्रतिमा का पूजन भी शुभ फलदायी होता है। आवश्कता है इस मुहिम को जनांदोलन बनाने की। इसलिए जितना हो सके प्राकृतिक घटकों से बनी प्रतिमाओं से गणपति पूजन को बढ़ावा दें ताकि माँ प्रकृति सुरक्षित व संरक्षित रह सके। तभी हम गणपति बप्पा के सच्चे भक्त कहलाने के अधिकारी बन सकेंगे।

Topics: भागवत पुराण गणेशअनंत चौदस व्रतअनंत चतुर्दशी कथाअनंत चतुर्दशी महत्वअनंत सूत्र मंत्रगणेश विसर्जन क्यों
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

अनंत चतुर्दशी का गूढ़ रहस्य: 14 लोक, विष्णु पूजन और गणेश विसर्जन की कथा

एशियन गेम्स 2026: भारत का स्वर्णिम सफर जारी, जीता दूसरा गोल्ड; जानिए अब तक कितने पदक आए भारत की झोली में

PT Deendayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव-दर्शन: राष्ट्र सर्वप्रथम, अंत्योदय औऱ भारतीयता

लोकसभा में राहुल गांधी

राहुल गांधी का भाजपा और सरकारों के एंटी-इंकम्बेंसी पर मिथ्या प्रलाप

बहुआयामी वीर सावरकर : ‘भारतीय संवत्सर’ के स्वप्नद्रष्टा

चक्रवात अर्नब ने मचाई तबाही: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र सबसे अधिक प्रभावित, 5000 लोगों का रेस्क्यू

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

UNGA में नेतन्याहू का तीखा भाषण: यहूदियों के खिलाफ साजिश का आरोप, बाहर भारी प्रदर्शन भी

Iran plans Digital tax in hormuz strait

ईरान का अमेरिका को नया प्रस्ताव: होर्मुज जलडमरूमध्य 6-7 दिनों में खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने की पेशकश

व्हाइट हाउस में ही शी जिनपिंग ने ट्रंप को ताइवान पर दे दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

आज का श्लोक : अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies