WhatsApp Tricks: अगर किसी ने आपको वॉट्सऐप पर जानबूझकर ब्लॉक कर दिया है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं। बस इसके लिए आपको Meta AI की मदद लेनी होगी। आपको उसके चैट बॉक्स में जाकर Meta AI को टैग करके Hi लिखना होगा। ऐसा करने के लिए आपको रिसीवर का चैट बॉक्स खोलना होगा और यहां चैट पर @Meta AI लिखना होगा और मेटा को टैग करना होगा। इसके साथ आपको Hi लिखकर भेजना होगा।
अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है तो आपके Meta AI को टैग किए मैसेज के उत्तर में कोई मैसेज नहीं आएगा। ऐसे में आप समझ जाइये कि रिसीवर ने आपको ब्लॉक किया है। अगर मैसेज रिसीवर ने आपको ब्लॉक नहीं किया है तो आपके Meta AI को किए गए मैसेज के जवाब में मेटा एआई आपको उत्तर देगा। चाहे रिसीवर ने इंटरनेट बंद क्यों न किया हो आपको ये मैसेज का उत्तर तब भी आएगा। अगर आपको मैसेज का जवाब आता है तो समझ लीजिए कि आपको सामने वाले ने ब्लॉक नहीं किया है उसका इंटरनेट बंद है।
इसे भी पढ़ें-एम्स की स्टडी: 95 फीसदी बच्चे कैंसर को हराकर जी रहे हैं सामान्य जीवन
दरअसल, जब आप किसी को व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजते हैं और उसका इंटरनेट बंद होता या फिर उसने आपको ब्लॉक किया होता है तो सिंगल टिक आता है। कई बार ब्लॉक न होने पर भी सिंगल टिक आता है। ऐसे में अगर आपको यह पुष्टि करनी है कि अगले व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है या फिर उसका इंटरनेट बंद है तो आप मेटा एआई का यूज कर सकते हैं। मेटा एआई का यह फीचर इसके लिए बेहद काम का है। इसके जरिए आप मैसेज भेजकर यह पता लगा सकते हैं कि आप ब्लॉक हैं या नहीं।















