नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी इलाके में नकली दूध का कहर सामने आया है। यहां पिछले 48 घंटों के अंदर नकली दूध से किडनी फेल होने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी लोगों की तबीयत मिलावटी दूध पीने से बिगड़ी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग की है। उन्होंने पीड़ितों के बेहतर इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद सबसे पहले इलाके के पानी के सैंपल की जांच की गई। जिसमें सबकुछ ठीक निकलने के बाद अब दूध में किस तरह की मिलावट हो रही थी पुलिस इसके जांच में जुटी है।
एम्स की स्टडी: 95 फीसदी बच्चे कैंसर को हराकर जी रहे हैं सामान्य जीवन
पुलिस ने कोरुकोंडा मंडल के नरसापुरम गांव से एक दूध बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से चल रही उसकी डेयरी यूनिट को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस उन सभी परिवारों से दूध के सैंपल इकट्ठा कर रही है जहां इस डेयरी से दूध जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेयरी से 105 परिवारों में दूध सप्लाई हो रहा था जिनमें से 75 परिवारों से सैंपल ले लिए गए हैं। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि दूध में किस तरह की मिलावट की जा रही थी।

















