लखनऊ : लव जिहाद मामले में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति सोनिया नित्यानंद के पूर्व ओएसडी सैयद अब्बास के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश सरकार ने जाँच के लिए कमेटी बना दी है। आरोप है कि अब्बास को नियम विरुद्ध तरीके से कुलपति कार्यालय में नियुक्त किया गया था।मामला विवादित होने पर अब्बास को बाद में केजीएमयू प्रशासन ने इसे नौकरी से हटा दिया था।
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय में तैनात रहे ओएसडी सैयद अब्बास का नाम लव जिहाद प्रकरण के दौरान चर्चा में आया था।सैयद अब्बास के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि उसने एक आरोपी डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया था। इसके साथ ही उसके द्वारा केजीएमयू परिसर में मजहबी आयोजन कराए जा रहे थे।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन नाम के संगठन ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रकरण पर जांच के लिए समिति बना दी है। सरकार द्वारा गठित समिति, नियुक्ति प्रक्रिया और अन्य आरोपों की जांच करेगी।
















