नई दिल्ली: दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बवाल मचाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्मनाक हरकत करते हुए एआई समिट की छवि खराब करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि हंगामा उस समय हुआ जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें तिलक मार्ग थाने पर ले गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी इंडिया
यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का कहना बै कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए AI का मतलब महत्वाकांक्षी भारत नहीं, एंटी इंडिया है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं बल्की एंटी-इंडिया कांग्रेस है। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि जिस समय भारत एक प्रतिष्ठित एआई समिट की मेजबानी कर तकनीक में अपनी ताकत दिखा रहा है, उस समय कांग्रेस ने गरिमा की जगह अशांति को चुना।

















