पश्चिम बंगाल SIR विवाद एक बार फिर राजनीतिक सुर्खियों में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आयोग को ‘तुगलकी कमीशन’ और ‘टॉर्चर कमीशन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह BJP के इशारे पर काम कर रहा है।
चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली हिटलर और तुगलकी अंदाज की याद दिलाती है। उन्होंने हाल ही में हुए बांग्लादेश चुनाव को शांतिपूर्ण और सहभागी बताते हुए भारत की चुनावी प्रक्रिया से तुलना की। इस बयान के बाद बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी तापमान और बढ़ गया है।
BJP का पलटवार
ममता बनर्जी के बयान पर अमित मालवीय, जो BJP के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख हैं, ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव को ममता सहभागी बता रही हैं, उसमें एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी को प्रभावी रूप से चुनाव लड़ने से रोका गया था। उनके मुताबिक, यदि यही निष्पक्षता का पैमाना है तो यह लोकतांत्रिक मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee has now issued a virtual “certificate” to the elections in Bangladesh.
She said: “See how in Bangladesh they conducted peaceful and participative elections — now see what the ‘Tughlaqi Commission’ is doing in India.”
The irony is… pic.twitter.com/xrYEFqXmHf
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 17, 2026
अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस और बांग्लादेश के संदर्भ में ‘जमात’ संबंधों का आरोप भी लगाया और कहा कि यह समाज को कट्टरपंथ की ओर धकेलने वाली राजनीति है। उन्होंने ममता बनर्जी से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के बजाय अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।
TMC बनाम BJP: चुनावी माहौल गरमाया
TMC का आरोप है कि चुनाव आयोग BJP के पक्ष में काम कर रहा है, जबकि BJP इसे राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता बता रही है। अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ममता बनर्जी का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार निष्पक्ष SIR प्रक्रिया में पूरा सहयोग देगी, लेकिन किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि वह जनता के हित में किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।
अपने तेवर दिखाते हुए ममता ने कहा, “मैं पीछे नहीं हटूंगी, अगर कुछ लोग 420 हैं, तो मैं 440 वोल्ट हूं।”
इस बयान ने यह संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में बंगाल चुनावी राजनीति और अधिक तीखी हो सकती है।

















