ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर जेफरी एपस्टीन से जुड़े एक घोटाले की वजह से काफी दबाव है। इस वजह से लेबर पार्टी में हलचल मची हुई है और कई लोग इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच होम सेक्रेटरी शबाना महमूद का नाम उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो वो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम और पाकिस्तानी मूल की प्रधानमंत्री बन सकती हैं। ऐसे में ब्रिटेन के इस्लामीकरण की आशंका तेज हो गई है।
शबाना महमूद कौन हैं?
शबाना महमूद 45 साल की हैं और बर्मिंघम लेडीवुड से 2010 से सांसद हैं। वो एक ट्रेंड बैरिस्टर हैं और लेबर पार्टी की पहली मुस्लिम महिला सांसदों में से एक। उनके माता-पिता पाकिस्तानी इमिग्रेंट थे, बर्मिंघम में जन्मीं और पढ़ाई-लिखाई से आगे बढ़ीं। उन्होंने अपनी वर्किंग-क्लास बैकग्राउंड और ब्रिटिश मुस्लिम पहचान के बारे में अक्सर बात की है। पार्टी में जल्दी तरक्की की – शैडो कैबिनेट में जगह मिली, शैडो जस्टिस सेक्रेटरी और शैडो एजुकेशन सेक्रेटरी जैसे बड़े रोल संभाले। 2024 में लेबर की सत्ता में वापसी के बाद 2025 में उन्हें होम सेक्रेटरी बनाया गया। ये ब्रिटेन के सबसे मुश्किल मंत्रालयों में से एक है, जहां पुलिसिंग, नेशनल सिक्योरिटी, इमिग्रेशन और पब्लिक ऑर्डर आते हैं।
राजनीतिक स्टाइल और काम
शबाना को लेबर पार्टी में कथित तौर पर सबसे समझदार और अनुशासित माना जाता है। हाल के सालों में इमिग्रेशन पर वो सख्त रुख अपनाती आई हैं। सरकार के प्रस्तावों का बचाव करते हुए कहा है कि यूके में सेटलमेंट “एक प्रिविलेज है, हक नहीं”। होम अफेयर्स कमिटी में उन्होंने बोला कि ब्रिटेन को “ब्राइटेस्ट एंड बेस्ट” लोगों को आकर्षित करना चाहिए। प्रिजन रिफॉर्म, इमिग्रेशन चेंजेस और पोलिसिंग में फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी जैसे बड़े फैसले लिए हैं। पार्टी के दक्षिण पंथ में उनकी अच्छी छवि है।
एपस्टीन घोटाला क्या है?
ये पूरा विवाद पीटर मैंडेलसन से जुड़ा है, जो स्टार्मर के करीबी थे। स्टार्मर ने उन्हें अमेरिका में ब्रिटिश एंबेसडर बनाया, लेकिन एपस्टीन से उनके पुराने कनेक्शन सामने आए। एपस्टीन 2008 में सेक्स क्राइम्स के लिए दोषी ठहराए गए थे और 2019 में जेल में मौत हो गई। नए डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि मैंडेलसन ने एपस्टीन से दोस्ती जारी रखी। स्टार्मर को पहले से पता था, फिर भी अपॉइंटमेंट किया। बाद में मैंडेलसन को हटाया गया, वो लेबर से और हाउस ऑफ लॉर्ड्स से इस्तीफा दे चुके हैं। स्टार्मर ने एपस्टीन विक्टिम्स से माफी मांगी।
स्टार्मर पर दबाव
इस घोटाले से डाउनिंग स्ट्रीट हिल गया। स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी और कम्युनिकेशंस चीफ टिम एलन ने इस्तीफा दे दिया। स्कॉटिश लेबर लीडर अनस सरवर ने स्टार्मर से इस्तीफा मांग लिया। कई कैबिनेट मेंबर्स ने स्टार्मर का साथ दिया, जिसमें शबाना महमूद और डिप्टी पीएम डेविड लैमी शामिल हैं। स्टार्मर ने साफ कहा कि वो “वॉक अवे” नहीं करेंगे। लेकिन पार्टी में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
शबाना क्यों आगे?
जैसे-जैसे स्टार्मर की मुश्किलें बढ़ रही हैं, पार्टी सर्कल्स में शबाना का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वो कैबिनेट में मजबूत पोजिशन पर हैं, अनुभवी हैं और पार्टी के अलग-अलग ग्रुप्स में स्वीकार्य हैं। अन्य नाम जैसे एंजेला रेनर, वेस स्ट्रीटिंग भी हैं, लेकिन शबाना को ज्यादा क्रेडिबल माना जा रहा है।

















