रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाने क्षेत्र में हिंदू लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस में एक तहरीर दी गई है जिसमें अशरफ नाम के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। उस पर लव जिहाद के आरोप है।
बीजेपी नेता प्रीत ग्रोवर के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार किए जाने और हिन्दू लड़की को बरामद किए जाने की मांग की हैं। बीजेपी विधायक शिव अरोरा ने इस घटना को लव जिहाद बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेद की बात ये है सप्ताह भर बीत जाने के बावजूद पुलिस ने खोजबीन नहीं की।
जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजन किसी समारोह में भाग लेने की गई थी। उनके पीछे अशरफ उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया। पुलिस एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद लड़की और आरोपी की खोज जारी है और उनके नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है और आरोपी के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।















