नई दिल्ली । राष्ट्रीय विचारधारा को समर्पित साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य के अपनी यात्रा के 79वें वर्ष को मना रहा है। इस अवसर पर एक विशेष समागम “बात भारत की” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से NASC परिसर, पूसा रोड, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
जिसका उद्देश्य समकालीन भारत के वैचारिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विमर्श को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विचारक, नीति-निर्माता और जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि सहभागिता करेंगे। प्रमुख अतिथियों में—
- श्री मुकुल कानिटकर,प्रख्यात विचारक एवं सदस्य अखिल भारतीय प्रचार टोली, रा.स्व.संघ
- श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार
- श्रीमती रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली
- श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
- प्रो. श्रीनिवास वाखे, कुलगुरु, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
- स्वामी दीपांकर, आध्यात्मिक गुरु
शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्र के समक्ष खड़े वैचारिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रश्नों पर गहन संवाद होगा तथा “बात भारत की” के माध्यम से भारत की सनातन चेतना, राष्ट्रीय आत्मबोध और भविष्य की दिशा पर विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।
पाञ्चजन्य परिवार ने देशभर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और राष्ट्रचिंतकों से इस वैचारिक संगोष्ठी में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

















