आज प्रयागराज जनपद में के पी इंटर कॉलेज के पीछे एक तालाब में भारतीय वायु सेवा का एक विमान क्रैश हो गया। विमान तालाब में गिरा। इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दो पायलट इस विमान में सवार थे। जैसे ही उनको विमान के अंदर तकनीकी खराबी का पता लगा।
दोनों पायलट ने पैराशूट का इस्तेमाल करते हए नीचे चलांग लगा दी। दोनों पायलट को स्थानीय लोगों ने तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला।
भारतीय वायु सेना ने कहा है किइंडियन एयर फोर्स का एक माइक्रोलिट एयरक्राफ्ट, प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डे से दिन में 12 बजकर 15 बजे उड़ा। उसी दौरान, एक टेक्निकल खराबी का सामना करना पड़ा और उसे सुरक्षित रूप से एक बिना आबादी वाले इलाके में फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे आम लोगों की जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। इंडियन एयर फोर्स ने कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
















