बंगाल बनेगा ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब! : पीएम मोदी ने किया 830 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
June 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

बंगाल बनेगा ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब! : पीएम मोदी ने किया 830 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

सिंगूर से पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए विकास का बड़ा रोडमैप रखा। 830 करोड़ की परियोजनाएं, जलमार्ग, बंदरगाह, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों से रोजगार व कनेक्टिविटी को नई रफ्तार।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Shivam Dixit
Jan 18, 2026, 05:22 pm IST
in भारत, पश्चिम बंगाल
Screenshot

Screenshot

सिंगूर (हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत, विशेषकर पश्चिम बंगाल का तेज और समावेशी विकास अनिवार्य है। बंदरगाह, जलमार्ग, रेलवे और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के मजबूत ढांचे के बिना न तो औद्योगिक विस्तार संभव है और न ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स का वैश्विक हब बनाने के लिए बीते 11 वर्षों से निरंतर निवेश कर रही है।

सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में अंतर्देशीय जलमार्ग, बंदरगाह आधारित अवसंरचना, रेल कनेक्टिविटी और हरित परिवहन को मजबूत करना है।

बालागढ़ पोर्ट गेट सिस्टम और आईडब्ल्यूटी परियोजना

इन परियोजनाओं में हुगली नदी पर बालागढ़ में विकसित किया जा रहा विस्तारित पोर्ट गेट सिस्टम शामिल है। इस परियोजना के तहत इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। इसके माध्यम से माल ढुलाई का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता शहर से बालागढ़ की ओर स्थानांतरित होगा, जिससे महानगर में यातायात जाम, प्रदूषण और लॉजिस्टिक दबाव में कमी आएगी।

हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक कैटामरैन का शुभारंभ

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कोलकाता में हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक कैटामरैन का शुभारंभ भी किया। विशेष एल्युमीनियम से निर्मित इस आधुनिक नौका में 50 यात्रियों की क्षमता है और इसमें एयर-कंडीशन्ड केबिन की सुविधा उपलब्ध है। जीरो-एमिशन मोड में संचालित यह कैटामरैन हुगली नदी पर शहरी नदी परिवहन, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद शमिक भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वी भारत के विकास को केंद्र की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है और पिछले दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को और मजबूत करते हैं। उन्हें इन दो दिनों में पश्चिम बंगाल से जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिला है।

रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल की रेल कनेक्टिविटी के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन राज्य से शुरू हुई है और बंगाल को लगभग आधा दर्जन नई अमृत भारत ट्रेनें मिली हैं। रविवार को तीन और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया गया है, जिनमें से एक ट्रेन काशी से बंगाल की कनेक्टिविटी को और सशक्त करेगी। इसके अलावा दिल्ली और तमिलनाडु के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि शायद पिछले 100 वर्षों में 24 घंटे के भीतर रेलवे क्षेत्र में इतना व्यापक कार्य कभी नहीं हुआ होगा।

जलमार्गों की अपार संभावनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जलमार्गों की अपार संभावनाएं हैं और केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। बंदरगाहों और नदी जलमार्गों से जुड़ी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। कुछ ही समय पहले बंदरगाह और अंतर्देशीय जलमार्ग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है, जो राज्य और देश दोनों के विकास के लिए निर्णायक सिद्ध होंगे।

बंदरगाह आधारित विकास से रोजगार सृजन

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंदरगाह और उससे जुड़े इको-सिस्टम वे मजबूत स्तंभ हैं, जिनके आधार पर पश्चिम बंगाल को मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स का वैश्विक केंद्र बनाया जा सकता है। जितना अधिक बल बंदरगाह आधारित विकास पर दिया जाएगा, उतने ही अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बीते 11 वर्षों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के विस्तार पर बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है और सागरमाला योजना के तहत इसकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सड़क अवसंरचना भी विकसित की गई है।

कोलकाता पोर्ट में रिकॉर्ड कार्गो हैंडलिंग

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि कोलकाता पोर्ट ने बीते वर्ष कार्गो हैंडलिंग के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बालागढ़ में विकसित किया जा रहा विस्तारित पोर्ट गेट सिस्टम हुगली और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। इससे कोलकाता शहर पर ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स का दबाव कम होगा और माल ढुलाई अधिक सुगम बनेगी।

हु्गली क्षेत्र के लिए नए निवेश और रोजगार

उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर विकसित जलमार्ग के माध्यम से कार्गो हैंडलिंग में और वृद्धि होगी और यह संपूर्ण अवसंरचना हुगली क्षेत्र को वेयरहाउसिंग और ट्रेनिंग का प्रमुख केंद्र बनाने में सहायक होगी। इससे सैकड़ों करोड़ रुपये का नया निवेश आएगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छोटे व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों और किसानों को भी इससे सीधा लाभ होगा क्योंकि उन्हें अपने उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध होंगे।

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी पर विशेष जोर दे रहा है। सीमलेस ट्रांसपोर्टेशन को संभव बनाने के लिए नदी जलमार्ग, सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे लॉजिस्टिक्स लागत और परिवहन में लगने वाले समय, दोनों में उल्लेखनीय कमी आ रही है, जो भारत की आर्थिक प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करेगा।

Topics: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनBengal logistics hubअमृत भारत एक्सप्रेसHooghly river inland waterwaysपश्चिम बंगाल विकासShyama Prasad Mukherjee Port expansionसिंगूर परियोजनाAmrit Bharat Expressश्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्टSagarmala Yojanaहुगली नदीअंतर्देशीय जलमार्गसागरमाला योजनानरेन्द्र मोदीग्रीन ट्रांसपोर्टGreen Transport IndiaPM Modi Singur visitVande Bharat Sleeper TrainWest Bengal development projects
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जल्द होगा भारत-इजरायल FTA! : पीएम मोदी ने कहा- ‘आतंक और उसके समर्थकों के हम खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’

इजराइल : दोस्ती से चकित हुई दुनिया, जानिए पीएम मोदी के Israel दौरे की पूरी रिपोर्ट

AI Summit के बीच मोदी–सांचेज मुलाकात! भारत-स्पेन रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

भारत-फ्रांस की बड़ी डिफेंस डील! : PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने किया Tata-Airbus Helicopter प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली हाई कोर्ट

केवल सनसनी के लिए दायर की याचिका : पीएम मोदी डिग्री मामले में DU का हाईकोर्ट में जबाव

PM मोदी के न्योते पर भारत आ रहे मैक्रों, 3 दिन में फ्रांस के साथ होंगे बड़े फैसले!

Load More

ताज़ा समाचार

cm pushkar singh dhami directions chardham hemkund sahib yatra safety fake news

“श्रद्धालुओं का रखें विशेष ध्यान, भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई”- CM पुष्कर सिंह धामी

Punjab BJP Leader Petrol Bomb Attack Bathinda Gangster Shahzad Bhatti Police Investigation

पंजाब में बड़ा दुस्साहस: बठिंडा में BJP नेता के क्लीनिक पर बम से हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

विदिशा में 350 वर्ष पुराना ग्वालियर देवस्थान प्रबंधन से जुड़ा दुर्लभ दस्तावेज मिला

haridwar anti encroachment drive 45 illegal shanties removed railway land

हरिद्वार में बड़ा एक्शन: रेलवे भूमि से हटाई गईं 45 अवैध झुग्गियां, आगामी कुंभ और कांवड़ मेले की तैयारियां हुईं तेज

उत्तराखंड : शांतिकुंज में गायत्री जयंती महापर्व से पूर्व निकाली गयी दीप रैली

चेन्नई: सेवा भारती की अखिल भारतीय बैठक संपन्न, आलोक कुमार जी बोले- “चरित्र निर्माण से ही संभव है राष्ट्र निर्माण”

माता वैष्णो देवी यात्रा: 70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन; अटूट आस्था-भक्ति का प्रमाण

Paschim Banga Divas Tarakeshwar PM Modi Speech Mission Purvoday

बस्तर के युवा हिंसा के रास्ते को नहीं, बल्कि अवसर, शिक्षा, खेल और विकास के मार्ग को अपना रहे हैं : PM मोदी

Varanasi Dalmandi Road Widening 4 Mosques Demolition Mutawalli Agreement PWD Administration

काशी दालमंडी :चार मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर सहमति बनी, जल्द ही चलेगा बुलडोजर

Varanasi Urban Ropeway Fare List Cantt to Godowlia Ticket Price Kashi Smart Pass

वाराणसी में देश की पहली रोप-वे सेवा का किराया तय: मात्र 10 रुपये में सफर; ‘काशी स्मार्ट पास’ पर मिलेगी 20% की भारी छूट!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies