नई दिल्ली (हि.स) । भारत ने डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी यूजर्स बेस वाला देश बन गया है। भारत में 400 मिलियन (40) करोड़ से ज्यादा लोग 5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। 5जी के मामले में अब भारत से आगे केवल चीन है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा कि भारत में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा 5जी सब्सक्राइबर बेस है, अब यह दुनिया में इस टेक्नोलॉजी को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में से एक है। सिंधिया ने आगे लिखा कि 400 मिलियन से ज्यादा 5जी यूजर्स के साथ भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी सब्सक्राइबर बेस बन गया है, जो दुनियाभर में सबसे तेज़ी से इसे अपनाने वाले देशों में से एक है।
400 million 5G users & counting… 🇮🇳
With over 400M+ 5G users, India today stands as the world’s second-largest 5G subscriber base and among the fastest adopters globally. Under the visionary leadership of Hon’ble PM Shri @narendramodi, India’s 5G story is setting new global… pic.twitter.com/nUqUwVqg9U
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 16, 2026
केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की 5जी कहानी स्केल, स्पीड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में नए ग्लोबल बेंचमार्क स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी मार्केट है। शहरों से लेकर गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट ज्यादा से ज्यादा इलाकों तक पहुंच रहा है और देश के हर कोने को जोड़ रहा है। यह भारत की डिजिटल यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

















