वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकबूल आलम रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
आजाद नगर कॉलोनी में संचालित था अवैध रैकेट
आजाद नगर पास कॉलोनी में संचालित इस सेक्स रैकेट की संचालिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से संचालिका का पति अभियुक्त सैयद समीर सिद्दीकी फरार हो गया।
मौके से आपत्तिजनक सामग्री और वैज्ञानिक साक्ष्य बरामद
मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। फील्ड यूनिट के सहयोग से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए।
फरार अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले
फरार अभियुक्त सैयद समीर के बारे में जानकारी मिली कि उसके विरुद्ध थाना कैंट, सिगरा तथा थाना भेलूपुर में लूट और मारपीट के अभियोग पहले से दर्ज हैं। उसके अन्य अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय सूचना पर ACP कैंट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस को एक स्थानीय पड़ोसी से मिली सूचना के आधार पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की गईं।
स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले मकान में स्पा सेंटर खोला था और बाद में उसकी आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करना शुरू कर दिया।
मकान अभियुक्त सैयद समीर सिद्दीकी का बताया गया
यह मकान सैयद समीर सिद्दीकी का बताया जा रहा है, जो अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि में लिप्त था। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
ACP कैंट ने छापेमारी की पुष्टि की
एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि खजुरी के आजाद नगर कॉलोनी स्थित इस स्पा पार्लर पर दबिश दी गई, जहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
















