काशी को दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी माना जाता है। कहा जाता है कि यह नगरी स्वयं भगवान शिव ने बसाई थी। काशी को बनारस और वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की गंगा, घाट, मंदिर और गलियां हजारों साल पुरानी संस्कृति और आस्था की गवाह हैं। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, काशी विश्वनाथ मंदिर, इसी पवित्र शहर में स्थित है।
पुराणों के अनुसार, काशी वह स्थान है जहां मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। दर्शन के बाद लोग काशी की गलियों में घूमते हैं और यहां के मशहूर खाने का स्वाद लेते हैं, जो इस शहर की पहचान बन चुका है। अगर आप काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए हैं, तो यहां के ये 9 फेमस फूड्स जरूर चखें-
टमाटर चाट
यह चाट बनारस की खास पहचान है। टमाटर, देसी मसाले और घी से बनी यह चाट स्वाद में एकदम अलग होती है।
मलइयो
सर्दियों में मिलने वाली यह मिठाई काशी की खास पहचान है। दूध से बनी मलइयो इतनी हल्की होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है।
कचौड़ी-सब्जी
बनारस की सुबह कचौड़ी-सब्जी के बिना अधूरी है। गरमागरम कचौड़ी और आलू की मसालेदार सब्जी श्रद्धालुओं की पहली पसंद होती है।
छोले-टिक्की
आलू की कुरकुरी टिक्की और मसालेदार छोले का मेल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। दर्शन के बाद हल्की भूख के लिए यह बढ़िया विकल्प है।
दही-जलेबी
मीठी जलेबी और ठंडा दही मिलकर एक अनोखा स्वाद देते हैं। बनारस में यह कॉम्बिनेशन बहुत पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Famous Foods: छत्तीसगढ़ के 9 मशहूर वेजिटेरियन व्यंजन, जो स्वाद और सेहत दोनों में हैं नंबर वन
लस्सी
बनारस की गाढ़ी और मलाईदार लस्सी बहुत मशहूर है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक देती है।
चूड़ा मटर
सर्दियों में मिलने वाला यह देसी स्ट्रीट फूड बहुत सिंपल लेकिन बेहद स्वादिष्ट होता है।
ठंडाई
काशी की ठंडाई पूरे देश में प्रसिद्ध है। दूध, मेवे और खुशबूदार मसालों से बनी यह ड्रिंक खास मौकों पर जरूर पी जाती है।
बनारसी पान
काशी का पान खाए बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है। यह स्वाद के साथ-साथ परंपरा का भी हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026: संगम स्नान के बाद जरूर देखें प्रयागराज की ये 5 जगहें, आपकी यात्रा बन जाएगी यादगार

















